Dehradun: साइबर ठगों ने अब यूट्यूब को बनाया हथियार, मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर ऐसे कर रहे ठगी
साइबर क्रिमिनल लोगों को यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और लाइक करने पर रूपए कमाने का लालच देकर झांसे में ले लेते हैं। वीडियो को लाइक और सब्सक्राइव करने का टास्क देकर ठगा जाता है।

साइबर ठग आए दिन लोगों को नए-नए तरीके से झांसे में लेकर ठगी कर रहे हैं। इस बार साइबर ठगों ने यूट्यूब को हथियार बनाकर चैनल सब्सक्राइव करने पर कमाई का लालच देकर देहरादून के एक युवक से 7 लाख 87 हजार रुपए ठगे हैं।
यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब,लाइक करने पर रूपए कमाने का लालच
साइबर क्रिमिनल पहले लोगों को यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और लाइक करने पर प्रतिदिन चार हजार रूपए कमाने का लालच देकर झांसे में ले लेते हैं। इसके लिए व्हाट्सएप पर लिंक भेजते हैं। विदेशी नंबर से व्हाट्सएप नंबर एकाउंट बनाया जाता है। जिसके जरिए मैसेज भेजे जाते हैं। मैसेज में नौकरी का झांसा होता है।
टास्क देकर ठगा जा रहा
इसके बाद यूट्यूब वीडियो का लिंक भेजकर इसे लाइक करने ओर फिर इसका स्क्रीनशॉट भेजने को कहते हैं। इसके एवज में 150 रुपए देने की बात की जाती है। इस पूरी प्रक्रिया में व्यक्ति का बैंक खाता नंबर, आईएफएससी कोड लिया जाता है। इसके बाद लिंक को टेलीग्राम एप पर ले जाकर वीडियो को लाइक और सब्सक्राइव करने का टास्क देकर ठगा जाता है।
ऐसे बना शिकार
देहरादून में एक युवक को पहले वीडियो को लाइक और सब्सक्राइव कराने के एवज में 450 रुपए दिए गए। इसके बाद साइबर क्रिमिनल ने यूट्यूब चैनल के माध्यम से कमोडिटी कारोबार में निवेश कर मोटे मुनाफे कारोबार में निवेश का लालच देकर करीब 8 लाख रुपए ठग लिए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फ्रॉड होने के तरीकों से बचें
इन दिनों यूथ सबसे ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बीता रहे हैं। यूट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि प्लेटफॉर्म जहां युवाओं के लिए सबसे बेहतर विकल्प बनते जा रहे हैं, वहीं इनसे लोगों की कमाई भी हो रही है। लेकिन इसकी आड़ में लोगों को साइबर अपराधी ठगी का शिकार भी बना रहे हैं। ऐसे में जरुरी है कि इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह के मैसेज और फ्रॉड होने के तरीकों से बचा जाए।












Click it and Unblock the Notifications