सब्जी बेंचने वाली का मां बेटा जब बना CA, रोक ना पाई खुशी के आंसू, भावुक पल, Video में देखें
महाराष्ट्र में एक सब्जी बेचने वाली नीरा थोंबरे लंबे समय से तंग हाल जिंदगी से निकलने लिए जूझ रही थी। अचानक नीरा की मुराद पूरी हुई, जब बेटे ने सीए की परीक्षा पास कर ली। नीरा थोंबरे के लिए यह एक बड़ा दिन था, ऐसे में वो अपने खुशी के आंसू रोक ना पाई और अपने बेटे योगेश को गले लगाते हुए आंसू निकल आए। इस दौरान सूट किए गए वीडियो महाराष्ट्र के लोक निर्माण विभाग मंत्री रवींद्र चव्हाण ने साझा किया है।
नीरा थोंबरे ने जिन मेहनत और लगन से बेटे की पढ़ाने के लिए मेहनत की वो सफल हुई। दरअसल, नीरा थंबोरे महाराष्ट्र के डोंबिवली पूर्व में सब्जी बेचने की है। वे एक ऐसी सशक्त महिला हैं, जिन्होंने सब्जी बेंचकर अपने बेटे योगेश को सीए बना दिया। बेटे योगेश की सीए की परीक्षा का परिणाम आया तो वो सीधे अपनी मां की सब्जी की दुकान पर गए और खुशखबरी सुनाई।

नीरा की बेटे सफलता सुन खुशी से फूली ना समाई, और खुशी के आंसू निकलने लगे। योगेश को बड़े गले से बधाई दी। दअसल, ये एक वो इमोशनल पल था जो बहुत कम ही किसी को सुनने या देखने को मिलता है। ऐसे में इस दौरान शूट किा गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गयाा।
Recommended Video
एक्स पर एक पोस्ट में उन्हें बधाई देते हुए रवींद्र चव्हाण ने कहा, "योगेश, तुम पर गर्व है। कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से योगेश ने यह शानदार सफलता हासिल की है।"
इसके अलावा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने भी योगेश का वीडियो साझा किया और उन्हें उनकी बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी।
योगेश अपनी मां नीरा थोम्बारे के साथ डोंबिवली के पास एक गांव खोनी में रहता है। नीरा थोंबरे पिछले 25 सालों से डोंबिवली के गांधीनगर इलाके में सब्जियां बेचकर जीविकोपार्जन कर रही हैं। बता दें कि नीरा थोम्बारे ने यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कि कि बेटा योगेश मन लगाकर पढ़ाई करे और उसके अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए धन की कमी आड़े ना आए। और योगेश ने भी मन लगाकर पढ़ाई की और अच्छे नंबर से सीए की परीक्षा की पास की।












Click it and Unblock the Notifications