तुर्की में आंधी-तूफान ने इस कदर मचाई तबाही, घर के बाहर आसमान में उड़ने लगा सोफा, देखें Viral Video
Flying sofa in Turkey: तुर्की की राजधानी अंकारा में आंधी की वजह से घर में रखा सोफा आसमान में उड़ते हुए देखा गया। ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Turkey Flying Sofa: तुर्की में हाल ही में आई आंधी-तूफान ने तबाही मचाई है। तुर्की की राजधानी अंकारा का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंकारा में आई तेज आंधी की वजह से घर के अंदर रखा फर्नीचर यानी सोफा आसमान में उड़ने लगता है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सोफा आसमान में उड़ रहा है और और एक तूफान के दौरान दूसरी इमारत से टकराता है। इस वीडियो को कई लोगों ने ट्विटर पर शेयर किया है।
'गुरु ऑफ नथिंग' नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर कर अपने ट्विटर पर लिखा, 'तुर्की के अंकारा में तूफान के दौरान कई सोफा आसमान में उड़ने लगे।'' इस वीडियो की शुरुआत में एक वस्तु आसमान में उड़ती नजर आ रही है।
जैसे ही कैमरा जूम इन करता है, यह पता चलता है कि यह असल में एक सोफा है। कुछ सेकंड के भीतर, तेज हवा की वजह से सोफा दूसरी इमारत से टकरा जाती है। इस घटना में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।
वीडियो बनाने वाले ने तुर्की की समाचार एजेंसी को बताया कि इस घटना से किसी को चोट नहीं आई है और उनके बगीचे में फर्नीचर आकर गिरी थी। हालांकि सोफा इस्तेमाल करने लायक बचा है।
वीडियो पर एक यूजर ने कहा, "आप जरा सोचिए कि आप अपनी खिड़की से बाहर देखते हैं और एक सोफा आपकी ओर उड़ता हुआ आ जाए।'' एक अन्य यूजर ने कहा, "कल्पना कीजिए कि एक फ़्लाइंग काउच...पर एक आदमी बैठकर उड़ रहा हो।'
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''ये तो अलादीन का रीमेक जैसा लग रहा है।''एक यूजर ने कमेंट किया, "ऐसा तो सिर्फ और सिर्फ तुर्की में ही हो सकता है।" एक शख्स ने कहा, 'इस सोफे पर बैठना पसंद करूंगा और कभी लैंड नहीं करूंगा।'
बता दें कि 17 मई 2023 को अंकारा में एक तूफान आया जिसने शहर में बहुत तबाही मचाई। अंकारा मेट्रोपॉलिटन नगर पालिका के मेयर मंसूर यावस ने ट्विटर पर निवासियों को तेज हवाओं और बारिश के बारे में अलर्ट जारी किया था।












Click it and Unblock the Notifications