ऊंची पहाड़ी से दिखा शिकार, तो 'पहाड़ के भूत' ने लगाई ऊंची छलांग और फिर... रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

Snow Leopard Video: वायरल हो रहे एक वीडियो में हिम तेंदुआ श्यापू का शिकार कर रहा है। जिस तरह के ऊंची पहाड़ी से वो अपने शिकार के ऊपर कूदा, वो नजारा देखने लायक है। लोग वीडियोग्राफर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Credit: @the_wildindia/Twitter

Snow Leopard Video: स्नो लैपर्ड को पहाड़ का राजा यूं ही नहीं कहा जाता। अपने डील डौल शरीर और धारदार नाखूनों और दांतों के चलते पहाड़ों पर ये अपना दबदबा कायम रखता है। यही कारण है कि पहाड़ी इलाकों पर स्नो लैपर्ड या हिम तेंदुए का ही राज होता है। पहाड़ी तेंदुए को स्पॉट कर पाना काफी मुश्किल होता है और इसका कारण इनकी शारीरिक बनावट है। लेकिन हाल ही में एक रेयर वीडियो कैप्चर किया गया है, जिसमें हिम तेंदुआ शिकार करता नजर आ रहा है। इस वीडियो में तेंदुए को श्यापू का पीछा करते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर ये क्लिप खूब वायरल हो रहा है।

हिम तेंदुए या फिर स्नो लैपर्ड को पहाड़ों का भूत ऐसे ही नहीं कहा जाता। एक बार ये जिस शिकार को देख ले, फिर चाहे वो खड़ी ढलान पर हो या फिर पहाड़ के किसी भी कोने में, स्नो लैपर्ड के चंगुल से उसे बचा पाना बहुत मुश्किल होता है। ऐसा ही कुछ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भी नजर आ रहा है।

स्नो लैपर्ड और श्यापू का ये वीडियो आईएफएस अफसर प्रवीण कुशवाहा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहाड़ी की चोटी से हिम तेंदुआ अपने शिकार पर नजर मारता है और फिर नीचे आकर उसपर झपट्टा मार देता है। वो उसके पीछे दौड़ता है और एक बार नीचे टकराता भी है। लेकिन फिर भी हिम तेंदुआ शिकार का पीछा करना नहीं छोड़ता।

आखिरकार ऊंची पहाड़ी से नीचे आकर वो अपने शिकार को दबोच लेता है। सोशल मीडिया पर हिम तेंदुए के शिकार करने के अंदाज का ये शानदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग वीडियो के साथ-साथ वीडियोग्राफर की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। ओरिजिनली ये वीडियो The Wild India ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि घोस्ट ऑफ द माउंटेन्स सबसे खतरनाक शिकारी। उलय वैली में एक हिम तेंदुआ श्यापू का शिकार करते हुए। वीडियो 13 मार्च का है। इस वीडियो को मिलते ही शेयर करें।

Credit: @the_wildindia/Twitter

वीडियो को देखने के बाद यूजर्स काफी हैरान हो रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि क्या कैच था। एक ने कहा कि ये फोटोग्राफर सच में कितना प्रतिभाशाली है। परवीन कासवान द्वारा शेयर इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने इसे प्रकृति का करिश्मा बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+