पति को छोड़ स्मार्टफोन से यारी! फीका पड़ा 'सात जन्मों का रिश्ता', लेडी के आगे काउंसलर भी फेल

पति और पत्नी के बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अपनी जिद अड़ी लेडी ने हसबैंड को छोड़ने तक की चेतावनी दे दी।

Smartphone faded husband wife relationship

मानव जीवन में मोबाइल फोन ने इस कदर पैठ बना ली है कि लोगों के पास अपनों के लिए भी वक्त नहीं है। मोबाइल को ज्यादा अहमियत देना अब रिश्तों के लिए खतरा बन चुका है। एक ऐसा ही मामला आया है, जिसमें अपनी जिद पर अड़ी लेडी ने यहां तक कह दिया कि वो फोन किसी कीमत पर नहीं छोड़ सकती चाहे इसके लिए अपना पति ही क्यों ना छोड़ना पड़े।

दुनिया में बढ़ती तकनीकी बड़े बदलाव की वजह है। ये बात सब जानते हैं। लेकिन इसका एहसास तब होता है जब चीजें हम अपनी आखों के आगे बदलते देखते हैं। आज का जीवन साधन और सुविधाओं से संपन्न होने बावजूद लोगों के पास समय का अभाव होता है। इसका एक बड़ा कारण ये है कि हम आजकल मोबाइल फोन को अपना सबसे बड़ा दोस्त मानने लगे हैं। हमारे दैनिक जीवन में हर रोज समय का एक बड़ा हिस्सा हम अपने फोन पर खर्च करते हैं। स्थिति ये होती है कि हमारे पास अपने से मिलने और बात करने का समय कम हो जाता है। ऐसी ही स्थिति के कारण एक पति पत्नी के बीच उपजा विवाद परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा।

ताजा मामले में स्मार्टफोन पति पत्नी के बीच तकरार का अहम मुद्दा बन गया। ये मामला गाजियाबाद के लोनी इलाके का है। जहां मोबाइल प्रेमी पत्नी के फोन से अधिक लगाव देख खफा पति को उसने तीखा जवाब दिया। पत्नी ने कहा कि पति भले छूट जाए, लेकिन स्मार्टफोन का साथ कभी नहीं छोड़ूंगी। स्थिति ये हुई की मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंच चुका गया।

खतरे में शादीशुदा रिश्ता
परामर्श केंद्र पर की गई शिकायत के मुताबिक पति ने बताया कि उसकी पत्नी दिन भर मोबाइल फोन पर बिजी रहती है। घर में अगर कोई भी बात उसे बुरी लगती है तो वो अपनी बहन और जीजा को बुला लेती है। जब पत्नी के मायके वाले पहुंचते हैं तो शख्स को खूब खरी खोटी सुनाई जाती है। पत्नी के फोन से प्रेम को छुड़ाने के लिए जब पति ने उसे स्मार्टफोन की बजाय कीपैड वाला फोन देने की बात कही तो पत्नी का पारा सांतवें आसमान पर पहुंच गया और वो मायके चली गई। विवाद इतना बढ़ा कि अब मामला परामर्श केंद्र में है। लेकिन पत्नी है कि अपनी फोन से यारी की जिद पर अड़ी है।

Recommended Video

    Giorgia Meloni: Italy की पहली महिला Prime Minister कुंवारी और Single Mother हैं | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+