Video: उड़ते विमान का फ्यूल हो गया खत्म, ब्रिज पर लैंडिंग कराने के चक्कर में SUV कार से टकराई

Video: उड़ते विमान का फ्यूल हो गया खत्म, ब्रिज पर लैंडिंग कराने के चक्कर में SUV कार से टकराई

नई दिल्ली। अमेरिका के मियामी में बड़ी अजीबो-गरीब घटना हुई है। उड़ते विमान का फ्यूल खत्म होने के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग फुटओवर ब्रिज पर करवाई गई, लेकिन लैंडिंग के वक्त प्लेन एक एसयूवी कार से टकरा गई। इस हादसे में एक लोग की मौत हो गई तो वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बीच उड़ान में प्लेन का फ्यूल खत्म

बीच उड़ान में प्लेन का फ्यूल खत्म

अमेरिका के मियामी में शनिवार को एक विमान हादसा हो गया। फ्लोरिडा के मियामी में एक एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर ब्रिज पर चल रही एक एसयूवी कार से टकरा गया। एफएए ने इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि Cessna 172 विमान ने हॉलीवुड-फोर्ट लॉडरडेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से की-वेस्ट के लिए उड़ान भरी थी। विमान में तीन लोग सवार थे। फ्लाइट हवा में ही थी कि फ्यूल खत्म होने के कारण सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट के इंजन का पावर फेल हो गया। जिसके बाद पायलट ने उसे लैंड करवाने की कोशिश की।

SUV से टकराया विमान

SUV से टकराया विमान


पायलट ने हॉलवर इनलेट ब्रिज पर लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन ब्रिज पर ट्रैफिक चालू था, जिसके कारण लैंटिंग के दौरान एयरक्राफट SUV कार से जा टकराई। लैंडिंग के वक्त विमान SUV कार की रूफ से टकराते हुए क्रैश हो गया। टकक्कर के बाद एयरक्राफ्ट आग लग गई। इस हादसे में ब्रिज पर ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। वहीं एयरक्राफ्ट में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार चला रही महिला और उसके दोनों बच्चे सुरक्षित बच गए। हादसे के वक्त फ्लाइट कौन कंट्रोल कर रहा था, ये अभी पता नहीं चल सका है। मियामी-डेड अग्निशमन दल ने बताया कि घायल लोगों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है । इस विमान हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

जब ब्रिज से नीचे फंसा प्लेन

जब ब्रिज से नीचे फंसा प्लेन

आपको याद होगा कि बीते साल अक्टूबर में एयरइंडिया का एक विमान इसी तरह से ब्रिज के नीचे फंस गया था। ये तस्वीर सोशल मीडिय़ा पर खूब वायरल हुई थी। दिल्ली-गुरुग्राम मार्ग पर एयरइंडिया का विमान फुटओवर ब्रिज बीच में फंस गया। एयरइंडिय़ा के बेकार पड़े विमान को कबाड़ में ले जाया जा रहा था, इसी दौरान ये विमान ब्रिज के बीच अटक गया। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+