मशहूर स्केच आर्टिस्ट ने जीता लोगों का दिल, वेटर के लिए किया ऐसा खास काम... वायरल हो गया Video

Sketch artist Akash Selvarasu Video: मशहूर और टैलेंटेड स्केच आर्टिस्ट आकाश सेल्वारासु ने इंस्टाग्राम पर अपने हालिया वीडियो से लोगों के दिलों को छू लिया है। वीडियो में, आकाश एक साधारण रेस्तरां कर्मचारी का स्केच बनाकर उसे गिफ्ट देकर उसका दिन बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो की शुरुआत कैमरे के उस अनजान कर्मचारी पर फोकस करने से होती है, जो हेयरनेट पहनकर रेस्तरां में काम कर रहा है। आकाश फिर सटीकता से उस शख्स की पेंटिंग बनाना शुरू करता है और वीडियो में पूरा सीन कैप्चर कर लेते हैं। एक बार स्केच पूरा होने के बाद आकाश उस शख्स को देते हैं, जिसके बाद वो हैरान रह जाता है।

Sketch artist Akash Selvarasu

उस शख्स का रिएक्शन देखने लायक होता है क्योंकि वह तस्वीर को अपने सीने के पास रखता है और उसके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही होती है। वह इस प्यारे उपहार के लिए आकाश को लगातार धन्यवाद देता है, और वीडियो में उसे अपने सहकर्मियों के साथ तस्वीर साझा करते हुए दिखाया गया है, जो उसकी प्रशंसा भी करते हैं।

वीडियो को 6.7 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। रेस्तरां कर्मचारी के प्रति आकाश का दयालु भाव लोगों का दिल जीत रहा है। साथ ही ये आकाश की असाधारण प्रतिभा को भी दिखाता है। उन्होंने जिस तरह से शानदार स्केच बनाया है, ये वाकई काबिलेतारीफ है।

यह वीडियो उन लोगों को अवश्य देखना चाहिए, जिन्हें हफ्ते की शुरुआत के लिए थोड़ी-सी पिक-मी-अप की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+