'पति को खुश' करने के लिए सिंगल डैड ने 14 साल की बेटी को दी सीख, सुनकर भड़के लोग, लगा दी क्लास

अगर आप सोच रहे हैं कि अपने बच्चों को कुछ लाइफ स्किल्स सिखाई जाएं तो जरा संभलकर। क्या पता आप इसके लिए निशाने पर आ जाएं। एक पिता ने बताया कि कैसे जब उन्होंने अपनी बच्ची को परिवार को खुश करने के लिए कुछ काम सिखाना चाहा तो वह लोगों के निशाने पर आ गए। कई लोगों ने तो उल्टा उन्हें ही सीख दे डाली।

रेडिट पर लिखा अपना दर्द

रेडिट पर लिखा अपना दर्द

सिंगल डैड ने रेडिट पर लिखा कि वह चाहते हैं कि उनकी 14 साल की बेटी खाना बनाना सीखे क्योंकि उनका मानना है कि यह कुछ ऐसा है जो आप उनके लिए करते हैं जिनकी आप परवाह करते हैं। उन्होंने पूछा क्या उनका ऐसा चाहना गलत है? उन्होंने बताया कि उन्होंने ये सिर्फ इसलिए नहीं किया ताकि वह भविष्य में होने वाले परिवार में एक कुशल गृहणी या अच्छी पत्नी के रूप में बनकर रहें बल्कि इसलिए क्योंकि उसके पास चार साल की उम्र से ही खाने को लेकर खास हुनर है और वह चाहते हैं कि वह इसे जारी रखे।

दो साल से बेटी को अकेले पालकर किया बड़ा

दो साल से बेटी को अकेले पालकर किया बड़ा

उन्होंने रेडिट पर लिखा "मैं एक बहुत खूबसूरत बेटी, 'मैरी' का एक अकेला पिता हूं। मैरी जब दो साल की थी तब उसकी मां की मौत हो गई। तब से चार साल को छोड़कर जब उसकी मां जीवित थी, या जब मैं कॉलेज में था, हम अपने माता-पिता के साथ रह रहे थे। उसे केवल मैने पाला है।"

पिता ने आगे लिखा "मैं 14 साल की उम्र से मैं हमेशा, घर पर या उन लोगों के लिए जिनकी मुझे परवाह है, खाना बना रहा हूं। यह कहना ठीक होगा कि कि घर पर बहुत अच्छा शेफ हूं। यह कहना भी ठीक है कि मेरी बेटी खाना बनाने के मामले में मुझसे भी आगे है।" आगे लिखा "वह हमेशा खाना पकाने में गहरी दिलचस्पी लेती है और 4 साल की उम्र से रसोई में मेरी मदद कर रही है।"

बेटी ने स्कूल में चुना होम कुकिंग का ऑप्शन

बेटी ने स्कूल में चुना होम कुकिंग का ऑप्शन

उन्होंने बेटी की कुकिंग स्किल्स के बारे में बताने के लिए पिछले सप्ताह उसके द्वारा बनाई गई डिशेज की भी जानकारी दी और बताया कि कितना शानदार खाना था। इसमें मेन डिश से लेकर स्वीट डिश और घर का बना आइसक्रीम भी था।

यहां तक सब ठीक था लेकिन मुश्किल तब आई जब इस सेमेस्टर ने उनकी बेटी ने होम कुकिंग का ऑप्शन चुना और फैसला किया वह नई रेसिपी और खाना पकाने का कौशल सीखेगी। स्कूल टीचर ने क्लास में सभी से पूछा कि वे खाना बनाना क्यों सीखना चाहते हैं जिस पर बेटी ने जवाब दिया "भावी पति और बच्चों को खुश और स्वस्थ रखने के लिए।"

बेटी के जवाब सुनकर पिता को आ गया बुलावा

बेटी के जवाब सुनकर पिता को आ गया बुलावा

पिता ने बताया कि बेटी के जवाब पर टीचर हैरान रह गई और अगले दिन उन्हें स्कूल में प्रिंसिपल और टीचर के साथ मीटिंग के बुलाया गया जहां पर जमकर उनकी क्लास ली गई। उन पर गैर जिम्मेदारी वाले पालन-पोषण का आरोप लगा और कहा कि वह अपनी बेटी को भविष्य में किसी शख्स के लिए हाउसवाइफ के रूप में तैयार कर रहे हैं।

रेडिट पर पूछा तो मिला ये जवाब

रेडिट पर पूछा तो मिला ये जवाब

उसने यह भी बताया कि वह एक ग्रुप में भी गए जहां पर मांएं आती हैं। वहां उन्होंने जब इस बारे में चर्चा कि तो उन्हें घटिया कहा गया और इस व्यवहार को सेक्सिस्ट तक कहा गया। अब पिता ने रेडिट पर पूछा कि क्या वह ऐसा करके वाकई गलत कर रहे हैं।

हालांकि रेडिट पर उन्हें बहुत सारी अच्छी सलाह मिली और लोगों ने कहा कि नहीं वह एक अच्छे पिता के रूप में अपना काम बखूबी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+