ब्वॉयफ्रेंड की दरिंदगी, गर्लफ्रेंड के बेटे को 62 बार बेल्ट से मारा, वीडियो हुआ वायरल

27 साल के विलियम ने अपनी गर्लफ्रेंड के बेटे को बेल्ट से 62 बार पीटा। उसने बच्चे पर मोबाइल फोन चार्जर की चोरी का आरोप लगाया।

नई दिल्ली। क्या कोई इंसान 7 साल के बच्चे को बेल्ट से पीट सकता है। शायद आप और हम नहीं कर सकते, लेकिन 27 के कॉर्टेल विलियम ने एक बच्चे के एक-दो बार नहीं बल्कि 62 बार बेल्ट से पीटा। विलियम ने अपनी गर्लफ्रेंड के 7 साल के बेटे को 5 मिनट के भीतर बेल्ट से लगातार 62 बार पीटा। वो बच्चे के सिर, पैर, हाथ, कंधा, शरीर के हर अंग पर बेल्ट से मारता रहा।

 Sickening CCTV footage emerges showing boy being hit 62 times with a belt

टेक्सास में हुई इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है, जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि विलियम पहले खुद कार से निकलता है, फिर उस बच्चे को कार से खींचकर निकालता है औॅर फिर अपने बेल्ट से उसे ताबड़तोड़ मारता जाता है। बच्चा चिल्लाता है, उसे छोड़ने की भीख मांगता है, लेकिन विलियम नहीं रुकता, वो लगातार उसे पीटता जाता है। हलांकि उसकी ये हरकत पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है और इस घटना का वीडियो सामने आने के 3 घंटे के बाद ही गाड़ी नबंर की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है।

कोर्ट में विलियम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि बच्चे ने उसके मोबाइल का चार्जर चोरी कर लिया था, जिसकी वजह से उसे गुस्सा आ गया और इसी वजह से उसने उसे पीटना शुरू कर दिया। कोर्ट ने विलियम पर 30000 डॉलर का जुर्माना लगाया है, वहीं बच्चे को चाइल्ड प्रोटेक्शन सर्विस को सुपुर्द कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+