'मैम' की जगह 'सर' कहना पड़ा भारी, दुकानदार से भिड़ी महिला ट्रांसजेंडर, VIDEO हुआ वायरल

महिला ट्रांसजेंडर को 'मैम' की बजाय 'सर' कहकर एक दुकानदार भारी मुसीबत में फंस गया। इतना बवाल हुआ कि संभालना मुश्किल हो गया। देखिए वीडियो।

नई दिल्ली। एक महिला ट्रांसजेंडर को 'मैम' की बजाय 'सर' कहकर एक दुकानदार भारी मुसीबत में फंस गया। दुकान में महिला ट्रांसजेंडर ने जमकर बवाल काटा और दुकानदार को धमकी देते हुए दुकान के बाहर फाइट के लिए भी ललकारा। इस दौरान एक दूसरी महिला ने बीच-बचाव करने की भी कोशिश की, लेकिन गलती से उसके मुंह से भी 'सर' निकल गया और मामला शांत होने के बजाय और बढ़ गया। दोनों के बीच काफी देर तक हंगामा हुआ और इसके बाद महिला ट्रांसजेंडर गुस्से में पैर पटकते हुए दुकान से बाहर चली गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कुछ यू भड़का महिला ट्रांसजेंडर का गुस्सा

कुछ यू भड़का महिला ट्रांसजेंडर का गुस्सा

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक खिलौनों की दुकान में एक महिला ट्रांसजेंडर कुछ खरीदारी करने गई। खरीदारी के बाद जब महिला ट्रांसजेंडर बिल भुगतान के लिए काउंटर पर पहुंची तो वहां मौजूद दुकान के कर्मचारी ने उसे 'मैम' के बजाय 'सर' कहकर बुलाया। बस फिर क्या था...महिला ट्रांसजेंडर का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। महिला ट्रांसजेंडर ने दुकानदार को जमकर खरी-खोटी सुनाई। महिला ट्रांसजेंडर ने चीखते हुए दुकानदार से कहा कि उसे कोई सामान नहीं खरीदना, बल्कि अब उसे अपने पैसे वापस चाहिएं।

मामला सुलझाने आई महिला के सिर पड़ी आफत

मामला सुलझाने आई महिला के सिर पड़ी आफत

दुकानदार और महिला ट्रांसजेंडर के बीच काफी देर तक गर्मा-गर्मी रही। इसी दौरान एक दूसरी महिला दुकान में पहुंची और उसने दोनों के बीच मामला शांत कराने की कोशिश की। हालांकि महिला मामला शांत तो नहीं करा पाई, बल्कि आफत उल्टे उसके गले पड़ गई। दरअसल दोनों को शांत कराने की नीयत से महिला ने महिला ट्रांसजेंडर से कहा, 'एक्सक्यूज मी सर, वो एक नया लड़का है, आपको उसे अपना चेहरा दिखाना चाहिए था।' यानी इस महिला ने भी वही गलती कर दी, जो दुकानदार ने की थी। महिला के मुंह से 'सर' सुनकर महिला ट्रांसजेंडर का गुस्सा एक बार फिर भड़क गया।

महिला ट्रांसजेंडर ने दी भद्दी गालियां

महिला ट्रांसजेंडर ने दी भद्दी गालियां

गुस्साई महिला ट्रांसजेंडर उस महिला पर चिल्लाते हुए बोली, 'एक्सक्यूज मी, मैं मैम हूं...मैं मैम हूं।' इसके बाद उस महिला ने कहा कि अगर आप चाहें तो मैं आपके लिए पुलिस बुला सकती हूं, वैसे आपको अब शांत हो जाना चाहिए। इसपर महिला ट्रांसजेंडर और भड़क गई। उसने महिला से कहा, 'शांत तुम रहो और अपने काम से काम रखो।' मामला बिगड़ते देख दुकानदार घबरा गया और उसने दोनों महिलाओं को शांत करने की कोशिश की। इसपर महिला ट्रांसजेंडर ने दुकानदार को गाली देते हुए और महिला की ओर इशारा करते कहा कि इसे यहां से बाहर ले जाओ और अगर अब तुमने मुझे सर कहा, तो फिर मैं तुम्हें ढंग से बताऊंगी।

देखिए मामले का वीडियो:-

'मुझे एक मर्द पुकारना बंद करो'

इसके बाद महिला ट्रांसजेंडर पैर पटकते हुए जैसे ही दुकान से बाहर की तरफ चली, उसके पैर से कुछ खिलौने टकरा गए। गुस्साई महिला ट्रांसजेंडर फिर से वापस मुड़ी और दुकानदार पर चिल्लाते हुए बोली कि वो उसकी शिकायत उसके अधिकारियों से करेगी। उसने कहा, 'तुमने मेरे साथ ठीक व्यवहार नहीं किया और इसकी शिकायत मैं जरूर करूंगी। मैं तुम्हारे बॉस को बताऊंगी कि इस स्टोर में कैसे मुझे अपमानित किया गया। मुझे एक आदमी पुकारना बंद करो, क्योंकि मैं वो बिल्कुल नहीं हूं।' इसके बाद महिला ट्रांसजेंडर बड़बड़ाते हुए दुकान से बाहर चली गई। मामला अमेरिका के न्यू मेक्सिको का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+