Shocking Video: जंगल में कोबरा और विशाल अजगर के बीच हुई 'जंग', देखें किसका हुआ खात्मा?

नई दिल्ली, 06 नवंबर: सांपों की बहुत सारी प्रजातियां दुनियाभर में पाई जाती हैं, लेकिन किंग कोबरा और अजगर को सबसे खतरनाक माना जाता है। दोनों के शिकार करने का स्टाइल अलग है, लेकिन दोनों का वार बहुत कम बार ही खाली जाता है। क्या आपने कभी सोचा है कि अगर किंग कोबरा और अजगर में लड़ाई हो तो क्या अंजाम होगा? इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। (वीडियो-नीचे)

सिंगापुर का है वीडियो

सिंगापुर का है वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक अजगर और कोबरा आपस में भिड़ जाते हैं। Viral Press नाम के एक यूट्यूब चैनल ने दावा किया कि ये वीडियो सिंगापुर के बुलोह वेटलैंड रिजर्व के अंदर का है। वहां पर 22 जून को कर्मचारी नियमित काम में जुटे हुए थे, तभी उनको कुछ ऐसा नजारा दिखा, जिससे वो हैरान रह गए।

कोबरा जीत गया

कोबरा जीत गया

कर्मचारियों ने देखा की झाड़ के बीच एक अजगर और कोबरा लड़ रहे हैं। आमतौर पर अजगर बड़ा होता है और वो शिकार को जकड़कर मार देता है, इस वजह से लोगों को लगा कि अजगर इस लड़ाई में जीत जाएगा। कुछ देर तक तो कड़ी टक्कर रही, लेकिन बाद में किंग कोबरा ने जीत हासिल की। साथ ही एक घंटे के अंदर उसने अजगर को मारकर उसे निगल लिया।

कोबरा से मोटा था अजगर

कोबरा से मोटा था अजगर

वहां खड़े कर्मचारियों ने इस घटना का वीडियो बनाया है, जो तेजी से वायरल हो रहा। 1.25 मिनट के वीडियो में आप देख सकते हैं कि अजगर बेजान पड़ा हुआ है और कोबरा आराम से उसे निगल रहा। वास्तव में देखा जाए तो ये अपने आप में हैरान कर देने वाला मामला है, क्योंकि कोबरा अजगर से काफी ज्यादा मोटा था। रिजर्व के कर्मचारियों के मुताबिक शिकार करने के बाद कुछ देर कोबरा वहीं पर था, लेकिन बाद में वो जंगल की ओर निकल गया।

ये है कोबरा की खासियत?

ये है कोबरा की खासियत?

वैज्ञानिकों के मुताबिक कोबरा कैटेगरी में 300 तरह के सांप होते हैं। ये सबसे जहरीले सांपों में से एक हैं। इनका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है। कहा जाता है कि अगर एक कोबरा ढंग से वार करे तो वो एक डंक में बड़े हाथी को मौत की नींद सुला सकता है। जब भी ये अपने शिकार पर हमला करता है, तो उसकी आंखों में जहर फेंकता है, जिससे वो अंधा हो जाता है। फिर उसे पकड़कर निगलने में आसानी होती है। वहीं अजगर के अंदर जहर होता है, लेकिन वो सिर्फ शिकार को पचाने के काम आता है। आमतौर पर अजगर अपने शिकार को जकड़कर मारते हैं। यही वजह रही कि इस लड़ाई में कोबरा अपने जहर की वजह से जीत गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+