Shocking: बच्चे के जन्म से 2 घंटे पहले गर्भवती होने का पता चला, 23 साल की महिला ने वीडियो शेयर कर बताया अनुभव

ब्लूमिंगटन। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक 23 साल की बैलेट टीचर का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उसने ये खुलासा किया कि उसे खुद के गर्भवती होने की बात बच्चे को जन्म देने से महज दो घंटे पहले पता चली। वह जब किडनी की समस्या के चलते अस्पताल गई तब उसे पता चला कि वह गर्भवती है। लिजी क्वुहा (Lizzie Quah) नाम की इस टीचर ने बेटी को जन्म दिया है। अमेरिका के ब्लूमिंगटन की रहने वाली लिजी की ये शॉकिंग टिकटॉक स्टोरी काफी वायरल हो रही है।

लिजी ने वीडियो शेयर कर बताई वजह

लिजी ने वीडियो शेयर कर बताई वजह

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, लिजी ने वीडियो में बताया कि बीते साल 23 जून को उन्हें काफी दर्द हो रहा था। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। उन्हें लगा कि उनकी किडनी की समस्या काफी बढ़ गई है। वीडियो में लिजी ने कहा, 'मैं अस्पताल में भर्ती हुई और वो किडनी की दवा देने से पहले ये स्पष्ट करते हैं कि हम गर्भवती तो नहीं हैं।' इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की। लिजी कहती हैं, 'मुझे काफी दर्द हो रहा था तो डॉक्टर ये पता लगा रहे थे कि मैं गर्भवती तो नहीं हूं।'

इस घटना को सबसे दर्दनाक अनुभव बताया

इस घटना को सबसे दर्दनाक अनुभव बताया

जब जांच पूरी हुई तो डॉक्टरों को लिजी के गर्भवती होने की बात का पता चली। तभी लिजी को लेबर पेन भी हो रहा था और उन्होंने बेटी को जन्म दिया। लिजी ने स्थानीय समाचार चैनल से बातचीत में कहा, 'मुझे पता चला कि मैं गर्भवती हूं, वो भी एक जजमेंटल डॉक्टर से। तब चार घंटे बाद मेरे बच्चे का जन्म हुआ।' फिलहाल लिजी और उनकी बेटी पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। लिजी ने इसे अपने जीवन का सबसे दर्दनाक अनुभव बताया है। उन्होंने इस बात का जिक्र अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी किया है।

गर्भवती होने के कोई लक्षण नहीं दिखे

गर्भवती होने के कोई लक्षण नहीं दिखे

वह कहती हैं, 'मुझे दर्द ना हो इसके लिए इंजेक्शन लगाने का वक्त भी कम था। मैं बहुत दर्द में थी। मुझे नहीं पता था कि मैं बेटे को या फिर बेटी को जन्म दूंगी। बच्चा कमजोर होगा या फिर स्वस्थ्य।' इस घटना को लिजी ने तनावपूर्ण और परेशान कर देने वाला बताया। वह बेटी के जन्म के पहले से ही अन्य कई तरह की बीमारियों से भी जूझ रही हैं। लिजी ने कहा कि उन्हें खुद में ऐसे कोई लक्षण ही नहीं दिखे, जिससे गर्भवती होने का पता चल सके। साथ ही लेबर पेन और किडनी पेन में वो अंतर नहीं कर पा रही थीं।

गर्भवती होने का पता क्यों नहीं चला?

गर्भवती होने का पता क्यों नहीं चला?

लिजी ने कहा कि उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था। इसके बावजूद भी वो जंक फूड काफी खाने लगी थीं। जिसके चलते उन्हें लगा कि शायद उनका वजन बढ़ रहा होगा, जबकि असल में वो गर्भवती थीं। लिजी ने एक हैरान करने वाली बात ये भी कही कि उन्हें रेगुलर पीरियड हो रहे थे। इसपर डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा प्लेसेंटा प्रेविया की स्थिति में संभव है। इसी वजह से लिजी को गर्भवती होने का पता नहीं चला। हालांकि लिजी अब अपनी बेटी के साथ काफी खुश हैं, जो 11 महीने की हो गई है। उन्होंने अपनी कहानी इस उम्मीद से शेयर की है ताकि ये अन्य महिलाओं के भी काम आ सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+