शाहरुख़ ख़ान: बॉलीवुड के किंग ख़ान ने कैसे मनाया अपना 54वां जन्मदिन

GLITTERANDGLAMOURINDIA

हिंदी फ़िल्मों के बादशाह कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख़ ख़ान शनिवार को 54 वर्ष के हो गए. उन्होंने मुंबई में अपने घर 'मन्नत' पर अपना जन्मदिन मनाया.

आधी रात को घर की बालकनी से निकलकर उन्हें अपने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया.

GLITTERANDGLAMOURINDIA

शाहरुख़ ख़ान ने सिर्फ़ अपने फ़ैन्स को झलक ही नहीं दिखाई बल्कि कुछ फ़ैन्स से वो ख़ुद मिले भी.

GLITTERANDGLAMOURINDIA

हाल ही में नेटफ़्लिक्स पर 'माय नेक्स्ट गेस्ट नीड्स नो इंट्रोडक्शन विद डेविड लेटरमैन' नामक कार्यक्रम में शाहरुख़ ने कहा था कि उन्होंने एक पत्रिका के संपादक को धमकी दी थी जिसके बाद उन्हें एक रात के लिए जेल जाना पड़ा था.

GLITTERANDGLAMOURINDIA

शाहरुख़ ख़ान कह चुके हैं कि उनके लिए उनका घर मन्नत बहुत क़रीब है. नेटफ़्लिक्स के कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि वह हमेशा से चाहते थे कि उनका घर समुद्र के किनारे हो इसीलिए उन्होंने मन्नत ख़रीदा.

GLITTERANDGLAMOURINDIA

शाहरुख़ का कहना है कि वह हॉलीवुड एक्टर माइकल.जे.फॉक्स को ना सिर्फ़ एक्टिंग में आने का प्रेरणा स्त्रोत मानते हैं बल्कि उनको अपना गुरू भी मानते हैं.

GLITTERANDGLAMOURINDIA

शाहरुख़ ख़ान बताते हैं कि बचपन में अगर किसी अंग्रेज़ी कलाकार ने उनको प्रेरित किया या कुछ सिखाया तो वह हॉलीवुड एक्टर माइकल.जे.फॉक्स थे.

वह कहते हैं कि उनको माइकल.जे.फॉक्स का एक्टिंग करने का स्टाइल, ज़िंदादिली बहुत पसंद आती थी. वह उनकी कई फ़िल्में देखते थे. शाहरुख़ ने बताया कि एक्टिंग के कई हुनर उन्होंने उन्हें देखकर सीखें.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+