Selfie With Snake: शख्स के साथ सांप ने दिया सेल्फी के लिए ऐसा पोज, देखने वालों का घूम गया सिर

Selfie With Snake: शख्स के साथ सांप ने दिया सेल्फी के लिए ऐसा पोज, देखने वालों का घूम गया सिर

नई दिल्ली, 27 अगस्त: सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। कभी-कभी तो सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए लोग अपनी जान तक जोखिम में डालने से नहीं चूकते। जी हां...सोशल मीडिया पर ऐसे कंटेंट की भरमार है। अब आप इस वीडियो को ही देख लीजिए, जिसमें एक शख्स सांप के साथ सेल्फी लेते हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, सांप ने शख्स को ऐसा पोज दिया है, जिसे देखकर आपको सिर भी घूम जाएगा।

शख्स ने सांप के साथ ली सेल्फी

शख्स ने सांप के साथ ली सेल्फी

हालांकि, सांप को देखकर लोग भाग खड़े होते है, लेकिन यह शख्स जहरीले सांप के साथ सेल्फी ले रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि सांप भी बड़े मजे से फोटो क्लिक करवा रहा है। आमतौर पर ऐसा दृश्य देखने को नहीं मिलते, लेकिन इस वीडियो में जो दिख रहा है वो हकीकत है। तो वहीं, इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर ने सवाल पूछे है कि ये शख्स जिंदा भी है या गया?

सेल्फी के लिए सांप ने दिया कुछ यूं पोज

दरअसल, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें आप देख सकते हैं कि एक शख्स अजगर के सामने बैठकर सेल्फी ले रहा है। यहां सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात यह है कि सांप भी सेल्फी मूंड में है और उसने अपना फन फैलाया हुआ है। वीडियो देखने के बाद भी लोगों को इसे नजारे पर यकीन नहीं हो पा रहा है। हालांकि, अब ये वीडियो सोशल मीजिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स जिस सांप के सामने बैठा हुआ है वह दुनिया का सबसे लंबे प्रजाति का सांप है। जिसकी लंबाई करीब 30 फीट तक हो सकती है। सांप के साथ सेल्फी लेते हुए हैरतअंगेज वीडियो को world_of_snakes_ नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड़ किया गया है। वीडियो देखते ही नेटिजन्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं व्यक्त करने में लगे हुए हैं। दो दिन पहले शेयर हुए इस वीडियो को अब तक 21 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट

यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट

वहीं, इस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दी है। ज्यादातर यूजर एक ही सवाल कर रहे हैं कि सेल्फी लेने वाला बंदा जिंदा है या नहीं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ये दोनों लुकअलाइक लग रहे हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, बंदे के साथ सांप भी सेल्फी लेने में मगन है। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, देखकर जी घबरा भी रहा है और हंसी भी आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+