सीमा हैदर पर चढ़ा प्यार का रंग! पति सचिन संग 'पाकिस्तानी भाभी' ने ऐसे मनाई होली, वायरल हुआ VIDEO
Seema Sachin Holi Video: पूरे देश की भाभी बन चुकीं सीमा हैदर ने इस देश को पूरी तरह से अपना लिया है। हिंदू धर्म का कोई भी त्योहार ऐसा नहीं होता जो सीमा धूमधाम और पूरी एक्साइटमेंट के साथ ना मनाती हों। अकसर समय समय पर सीमा को पति और परिवार के साथ देखा जाता है। अब होली का त्योहार भी सीमा खूब धूमधाम से मना रही हैं। पति सचिन संग उनका एक क्लिप भी सामने आया है।
सीमा हैदर और सचिन का एक क्लिप इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक दूसरे पर अबीर गुलाल लगाते दिख रहे हैं। होली से ठीक पहले दोनों पर खूब प्यार का रंग चढ़ रहा है और ये बात वीडियो में साफ नजर आ रही है।

पाकिस्तान से भारत आई सीमा यहां आकर कैसे आम से खास बन गई, इस बात का गवाह हर कोई है। हर कोई ये बात जानता है कि सीमा हैदर पाकिस्तान से यहां किस तरह से आई। अब हाल ही में सीमा ने जिस तरह से होली खेली, उसका वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर किया है। लोगों को ये काफी पसंद भी आ रहा है।
क्लिप में आप देख सकते हैं कि वीडियो में सीमा सचिन को रंग लगाती है और वो धीरे-धीरे प्यार से उसके गालों को रंगती है। इसके बाद सीमा गुलाल फेंक देती है जो सचिन की आंख में चला जाता है। इसके बाद सचिन मीणा अपनी आंख मसलने लगता है और फिर सीमा उसकी मदद करती है।
यहां देखें दोनों का वीडियो...
मगर कई लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने सीमा-सचिन को जबरदस्त तरीके से ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कहा कि सीमा हैदर को रंग ऐसे नहीं लगाना चाहिए अगर सचिन का आंख फूट जाती तो क्या होता। एक ने कहा कि आंख फोड़ने का मन है क्या। एक ने कहा कि मोरी मैया सचिन को का हुई अब।












Click it and Unblock the Notifications