खाने की प्लेट में जिंदा मछली देखकर उड़े शख्स के होश, वायरल हुआ वीडियो

अगर आप फूडी हैं और बाहर खाना खाने के शौकीन हैं तो यह वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।

नई दिल्ली, 31 मार्च। अगर आप फूडी हैं और बाहर खाना खाने के शौकीन हैं तो यह वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। हमारे बड़े बुजुर्ग या डॉक्टर अक्सर ये सलाह देते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। वह इसलिए क्योंकि आप जिस रेस्टोरेंट में खाना खाने जा रहे हैं वह खाना बनाते समय कितनी साफ-सफाई बरत रहे हैं यह कोई नहीं जानता। रेस्टोरेंट आपके खाने के साथ किस हद तक लापरवाही कर सकते हैं यह वीडियो इसकी एक बानगी है, जहां एक रेस्टोरेंट ने एक शख्स को खाने में जिंदा मछली ही परोस दी।

यह भी पढ़ें: कोरबाः ट्रेन के चपेट में आने से L&T के दो गार्ड की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

खाने की प्लेट में मिली जिंदा मछली

खाने की प्लेट में मिली जिंदा मछली

सोशल मीडिया पर एक वीडयो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप रेस्टोरेंट में खाना खाने से पहले सौ बार सोचेंगे। दरअसल एक व्यक्ति रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए जाता है और अपने लिए खाना ऑर्डर करता है। प्लेट में शानदार तरीके से सजा हुआ भोजन उसके सामने आता है। जैसे ही वह भोजन खान की कोशिश करता है उसके होश उड़ जाते हैं। उसकी प्लेट में एक जिंदा मछली दिखाई देती है।

शख्स के खाना खाते ही मछली ने खोला मुंह

शख्स के खाना खाते ही मछली ने खोला मुंह

दरअसल वह शख्स नॉनवेज खाना ऑर्डर करता है। जैसे ही वह स्टिक से खाना खाने की कोशिश करता है मछली उस स्टिक को अपने मुंह में दबा लेती है। वीडियो देखकर लगता है कि यह किसी रेस्टोरेंट में बनाई गई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं वीडियो देखने से एक और बात समझ में आ रही है वो यह कि हो सकता है शख्स ने जो फूड ऑर्डर किया वह इसी तरह परोसा जाता हो और उसने यह वीडियो केवल शौकिया तौर पर बनाई हो। हालांकि इन सब बातों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम चैनल पर शेयर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+