महिला को समुद्र तट पर टहलते हुए मिला रहस्यमयी चेहरे वाला पत्थर, उठा लाई घर, फिर...
नई दिल्ली, 28 अगस्त: पृथ्वी के एक बड़े हिस्से पर समुद्र है, जिसमें अनेकों राज छिपे हैं। आमतौर पर समुद्र के निचले हिस्से में रेत ही रहती है, लेकिन किनारे की ओर जब आप आएंगे तो आपको बहुत से हिस्से पर चट्टानें और पत्थर भी मिल जाएंगे। इसमें जो छोटे पत्थर होते हैं, वो लहरों के साथ किनारे पर आ जाते हैं। साथ ही सैकड़ों सालों तक रगड़ पड़ने की वजह से उस पर अजीबो-गरीब आकृतियां भी बन जाती हैं। अब स्कॉटलैंड से इसी तरह का एक चिलचस्प किस्सा सामने आया है।

किनारे पर था रहस्यमयी पत्थर
दरअसल निक्की हल्करस्टन रोजाना सुबह स्कॉटलैंड के डंडी में ब्रॉटी फेरी बीच पर टहलती हैं। वैसे तो वो 45 साल की हैं और समुद्र के किनारे काफी वक्त बिताया है, लेकिन गुरुवार को जब वो मार्निंग वॉक पर निकलीं, तो उन्हें जमीन पर एक रहस्यमयी पत्थर पड़ा दिखाई दिया। दूर से लग रहा था कि मानों उस पर किसी इंसान का चेहरा बना हो। शुरू में तो वो उसे इग्नोर करके जा रही थीं, लेकिन बाद में उनका मन बदल गया।

किचन के कोने पर रखा
एक रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करने वाली निक्की मुताबिक जब वो पत्थर की तरफ बढ़ रही थीं, तो उन्हें ऐसा लग रहा था कि जैसे वो उन्हीं को देख रहा हो। करीब पहुंचकर उन्होंने उसे उठा लिया और सीधे घर चली आईं। बाद में जब उन्होंने उसे ध्यान से देखा तो उनको इस बात का एहसास हुआ कि उस पत्थर पर बना चेहरा हैरी पॉटर फिल्म के विलेन 'लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट' से मिलता है। इसके बाद उन्होंने उसे किचन के एक कोने पर रख दिया।

पहले लग रहा था डर, लेकिन अब...
महिला ने बताया कि वो हैरी पॉटर की फैन तो नहीं हैं, लेकिन वो पत्थर उनका ध्यान आकर्षित कर रहा था। वो देखने में वोल्डेमॉर्ट की तरह गंजा टाइप है, जबकि उसके ऊपर जमी गहरे रंग की हरी काई उसे ज्यादा डरावना बनाती है। वैसे शुरू में तो वो बहुत ज्यादा डर गई थीं, लेकिन अब खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि वो पत्थर उन्हें मिला। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी फिल्मों की शौकीन है, उसे ये काफी पसंद आया।

अमेरिका के तट पर भी अजीब घटना
वहीं दूसरी ओर अमेरिका के समुद्र तट पर भी एक रहस्यमयी घटना हुई, जहां हजारों की तादात में 'सैंड डॉलर' पहुंच गए। जिसको देखकर समुद्री विशेषज्ञ भी हैरान हैं। वैसे नाम से आपको सैंड डॉलर नोट लग रहा है, लेकिन ये एक समुद्री प्रजाति है। जिसे समुद्री कुकीज और स्नैपर बिस्किट नाम से भी जाना जाता है। सैंड डॉलर अपने साइज और शेप के कारण इस चिलचस्प नाम से जाने जाते हैं। आमतौर पर ये तीन से चार इंच के होते हैं।

कैसे पहुंचे तट पर?
अनुमान के मुताबिक जब दोपहर में तेज ज्वार आया होगा, तो वो पानी के साथ समुद्र के किनारे आ गए। उसके बाद वो वहां की रेत में फंस गए, जिस वजह से वापस नहीं जा पाए। जब भी सैंड डॉलर पानी से निकलते हैं, तो वो कुछ ही मिनटों तक जीवित रहते हैं, क्योंकि पानी के बिना वो जल्दी सूख जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications