स्कूल टीचर ने बच्चों के कपकेक में मिलाई पति के शरीर से निकली घिनौनी चीज, मचा बवाल
लुसियाना, 16 फरवरी: दुनियाभर में सनकी लोगों की कमी नहीं है। कई बार पढ़े-लिखे लोग एक घिनौने और सनक भरे कारनामे कर देते हैं। जो हर किसी को हैरान करके रख देता है। अमेरिका के लुसियाना में एक महिला टीचर ने ऐसा अपराध किया जिसके बारे में सुनकर कोई भी दंग रह गया। इन महिला ने अपने स्टूडेंट को कपकेक में अपने पति के स्पर्म डालकर खिला दिए। इस मामले में महिला को कोर्ट ने 41 साल की सजा सुनाई है।

महिला टीचर ने केक में पति के स्पर्म मिलकार खिलाया बच्चों को
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार लूसियाना के लिविंगस्टन की एक पूर्व स्कूल टीचर सिंथिया पर्किंन्स ने कई अन्य यौन अपराधों को भी स्वीकार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंथिया एक स्कूल में पढ़ाती थी, जहां छात्रों को कपकेक में उसने अपने पूर्व पति के स्पर्म को मिलाकर दे दिया। इस मामले के खुलने के बाद साल 2019 में सिंथिया और उसके पति डेनिस को गिरफ्तार कर लिया गया था। डेनिस एक पूर्व उच्च पदस्थ स्वाट पुलिस अधिकारी है।

किया कई छात्रों का शोषण
पूर्व महिला टीचर के इस अपराध में उसके एक्स हस्बैंड डेनिस ने भी उसका साथ दिया। इस अपराध में दोषी पाए गए दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट में सिंथिया ने पहले तो निर्दोष होने की गुहार लगाई मगर बाद में उन्होंने अपना घिनौना अपराध कबूल कर लिया। महिला ने कोर्ट में माना कि उसने इस अपराध के साथ यौन उत्पीड़न से जुड़े और भी अपराधों को अंजाम दिया है। जांच में पता चला कि सिंथिया यौन शोषण और बच्चों की अश्लील वीडियो बनाने जैसे अपराध में भी शामिल थी।

150 अपराधों में पाई गई दोषी
कोर्ट ने उसे चाइल्ड पोर्नोग्राफी बनाने के एक मामले में, सेकेंड डिग्री रेप के एक मामले में और हानिकारक पदार्थों को मिलाने के लिए दोषी ठहराया है। इन अपराधों में उसे डेनिस के स्पर्म का पेस्ट्री में उपयोग करना शामिल था। जो उसने वेस्टसाइड जूनियर हाई स्कूल में छात्रों को खिलाई थी। सोमवार को कोर्ट में ज्यूरी के सामने उनकी पेशी होनी थी मगर उससे पहले ही उन्होंने अपने सारे गुनाहों को कबूल कर लिया। सिंथिया और डेनिस को शुरू में रेप, चाइल्ड पॉर्नोग्राफी सहित 150 गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ा है।

कोर्ट ने सुनाई 41 साल की सजा
पर्किन्स को मूल रूप से इन अपराधों के लिए 72 साल जेल का सामना करना पड़ सकता था, लेकिन अब उन्हें इसके बजाय 41 साल की जेल का सामना करना पड़ेगा, और भविष्य के अदालती मामले में अपने पूर्व पति के खिलाफ गवाही भी देंगी। स्टूडेंट्स के केक में स्पर्म मिलाने के आरोप में कोर्ट ने महिला को 1 साल की सजा दी और बाकी 40 साल की सजा उसे यौन अपराधों में शामिल होने की वजह से मिली है। सिंथिया ने 2019 में अपनी प्रारंभिक गिरफ्तारी के बाद स्कूल में अपनी भूमिका से इस्तीफा दे दिया।












Click it and Unblock the Notifications