यहां व्हाट्सऐप की मदद से मर्दों के लिए खोजी जा रही है एक से अधिक बीवियां

सऊदी अरब में तलाकशुदा और विधवा महिलाओं के लिए व्हाट्सऐप की मदद से पतियों की तलाश की जा रही है।

नई दिल्ली। महिलाओं के लिए तरह-तरह की पाबंदियां लगाने वाला देश सऊदी अरब अब अपने देश की तलाकशुदा और सिंगल महिलाओं के लिए पति तलाश रहा है। जी हां सऊदी अरब में सरकारी विभाग ने एक ऐसा व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया है, जिसकी मदद से देश की तलाकशुदा महिलाओं के लिए फिर से पति तलाशने की कोशिश की जा रही है। कट्टरपंथी मुस्लिम देश सऊदी अरब में सोशल मैसेजिंग एप की मदद से देश में लगातार बढ़ रही तलाकशुदा महिलाओं की तादात को कम करने की कोशिश की है।

 Saudi Arabia creates Whatsapp group to enable men to have more than 1 wife

देश में लगातार बढ़ रही तलाकशुदा महिलाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए शादी व तलाक से जुड़े विभाग के अधिकारियों ने एक खास व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया है। इसे पॉलीगेमी का नाम दिया गया है। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सहारे यहां तलाकशुदा महिलाओं की फिर से शादी करवाने की कोशिश की जा रहा है। डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक इस ग्रुप से 900 महिलाएं जुड़ चुकी है। इन महिलाओं ने इस व्हाट्सऐप नबंर पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।

अब यहां के अधिकारी इस ग्रुप के जरिए तलाकशुदा और विधवा महिलाओं का फिर से शादी करवाने का प्रयास कर रहे हैं। इस ग्रुप को बनाने का विचार इन अधिकारियों को तब आया जब उन्होंने देखा कि देश में लगातार तलाकशुदा महिलाओं की तादात तेजी से बढ़ती जा रही है। खास कर मक्का क्षेत्र में तलाक के मामले ज्यादा बढ़ गए हैं। ऐसे में उन्होंने व्हाट्सऐप की मदद से उन महिलाओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाने का प्रयास किया और एक ग्रुप बनाया। इस व्हाट्सऐप ग्रुप में शामिल तलाकशुदा व विधवा महिलाएं अपनी समस्याएं भी शेयर करती है।

आठ अधिकारियों ने मिलकर इस ग्रुप को बनाया। इस ग्रुप की तलाशशुदा महिलाएं पुरुषों को एक से अधिक शादी नहीं करने की भी सलाह देती है। वो किसी भी मर्द की दूसरी पत्नी बनने को तैयार हैं। सऊदी अरब के अलावा इस ग्रुप में मोरक्को, सीरिया, फिलिस्तीन, नाइजीरिया, बांग्लादेश, चीन और पाकिस्तान जैसे देशों की भी कुछ महिलाएं शामिल हैं। ग्रुप में 18 साल से लेकर 55 साल तक की महिलाएं शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+