समंदर के किनारे Sand Art से उकेरा तुर्की और सीरिया का दर्द, आर्टिस्ट ने 'आकृति' से दिए 2 संदेश
सैंड आर्ट के जरिए आपदाग्रस्त देश तुर्की और सीरिया को लेकर आर्टिस्ट ने अपनी कला के जरिए एक साथ दो कार्य किए। जिसमें से एक भूकंप के शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि देना भी है।

Sand Art on Syria Earthquake: तुर्की और सीरिया में आया भूकंप मिडिल ईस्ट की दिल दहला देने वाली आपदा है। भीषण तबाही के बाद मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अब तक 22300 से अधिक लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस बीच वैश्विक समुदाय सीरिया और तुर्की के मदद के लिए आगे बढ़ रहा है। सीरिया और तुर्की के अलावा वहां कई अन्य देशों से पहुंची टीमें भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। इस दौरान कई कई ऐसी तस्वीरें सामने आईं जो हिला देने वाली थीं। इस भीषण आपदा को लेकर देश और दुनिया की विभिन्न घटनाओं को अपनी आर्ट के जरिए दिखाने वाले सैंड आर्टिस्ट भूकंप पीड़ित देशों के मृतकों को अनोखे तरीके से श्रद्धांजली दी है।
तुर्की आपदा पीड़ितों की दर्द को याद करते हुए ओडिशा के पुरी में समुद्र के किनारे एक अनोखी सैंड आर्ट बनाई गई है। ये सैंड आर्ट आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने बनाई है। जिसका उद्देश्य आपदा में मृतकों श्रद्धांजलि देना है। ये सैंड आर्ट इतनी सजीव और मार्मिक हैं कि ये सीरिया और तुर्की के दर्द को दिल की गहराईयों तक फील करा देती है। इसे देख आंखों में आंसू आ जाते हैं।
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक के आर्ट में एक बच्चा को मकान के मलबे में दबा दिखाया गया। उसके आसपास भूकंप के बाद कुछ वीरान और खंडहर हो चुकी इमारतों को दिखाने का प्रयास किया गया है। आर्टिस्ट सुदर्शन के मुताबिक ओडिशा में समुद्र के किनारे इस तस्वीर बनाने का उद्देश्य भूकंप से मृतकों को श्रद्धांजलि देने के साथ आपदा से जूझ रहे लोगों के लिए मदद जुटाना भी है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications