खाने का बिल 1 करोड़ ₹! दुबई के रेस्टोरेंट का बिल हुआ वायरल, टिप में दे गए 20 लाख रुपए

Dubai restaurant bill, टर्की के जानमाने शेफ नुसरत गोकसे अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। साल्ट बे के नाम से भी मशहूर शेफ नुसरत के दुनियाभर ने कई महंगे रेस्टोरेंट हैं। जिनमें दुनियाभर से जाने माने लोग खाना खाने पहुंचते हैं।

नुसरत का एक रेस्टोरेंट दुबई में भी मौजूद है। दुबई में नुसरत ईट के नाम के इस रेस्टोरेंट का एक बिल पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है। इस बिल के वायरल होने की वजह चुकाई गई कीमत है। यह कीमत कुछ लाख में नहीं बल्कि करोड़ में है।

Salt Bae Nusret Gokce Shares 1 crore rs food bill Receipt For a Single Meal

प्रसिद्ध स्टेक शेफ साल्ट बे ने पिछले सप्ताह अपने दुबई रेस्तरां में एक मील के बिल का 108,500 डॉलर(करीब 1 करोड़ रुपए) का बिल शेयर किया है। इसका वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'पैसा आता है, पैसा जाता है'। पूरा बिल 90 लाख रुपये से अधिक का है।

वायरल हो रहे बिल में लोगों ने 3,75,000 रुपये का खाना खाया और ड्रिंक्स पर 65 लाख रुपए खर्च किए हैं। इसके अलावा लोगों को यहां कि सर्विस इतनी ज्यादा पसंद आई उन्होंने 20 लाख रुपये से अधिक का टिप दिया है। बिल में दिख रहा है कि खाने के लिए अलग से लिए गए साल्ट के लिए 600 दिरहम चार्ज किया गया है।

भोजन करने वालों ने कई व्यंजनों का ऑर्डर दिया था। जिनमें बीफ कार्पैसीओ, गोल्डन स्टेक, फ्रेंच फ्राइज़, गोल्डन बाकलावा, फलों की थाली, साथ ही तुर्की कॉफी भी शामिल थी। उनके ड्रिंक्स ऑर्डर में चार पोर्न स्टार मार्टिंस ($130), चेटो पेट्रस 2009 की दो बोतलें (कीमत $53,900), पेट्रस 2011 की एक बोतल ( कीमत $17,700) और विशेष लुई XIII कॉन्यैक नीट ($7,500) के पांच डबल ग्लास शामिल थे।

अब तक इसे 2 लाख से ज्‍यादा लाइक्‍स मिले हैं। हजारों लोगों कमेंट किया है। कई लोग ग्राहकों द्वारा भुगतान की गई भारी भरकम टिप को देखकर हैरान रह गए। एक यूजर ने लिखा, ' इतना तगड़े बिल पर इतना ज्यादा टिप कौन देता है भाई।' वहीं दूसरे ने लिखा, ' कौन है ये लोग और कहां से आते हैं ये'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+