एंजाइटी है, तो जिंदा दफन होने के लिए हो जाइये तैयार, क्या डर भगाने के लिए लेंगे जिंदगी का रिस्क?

रूस की एक कंपनी एंजाइटी का समाधान लेकर आई है। ये कंपनी बेहद खौफनाक तरीके से लोगों को एंजाइटी से राहत दिलाने का दावा करती है।

Psychic Therapy: आजकल के समय में एंजाइटी और डर जैसी चीजें जिंदगी का हिस्सा बन गई हैं। शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा, जिसे इन समस्याओं से रूबरू ना होना पड़ता हो। कई लोगों को एंजाइटी अटैक भी आते हैं, जिसके लिए ये लोग दवाओं का सहारा लेते हैं, तमाम तरह की थैरेपी का भी सहारा लेते हैं। लेकिन एक कंपनी इस एंजाइटी और डर की परेशानी का ऐसा इलाज लेकर आई है, जिसके बारे में जानकर आप भी सन्न रह जाएंगे। कंपनी एक ऐसी थेरेपी लेकर आई है, जिसमें परेशान या एंजाइटी से जूझ रहे इंसानों को जमीन के अंदर दफनाया जाता है। कंपनी का दावा है कि ऐसा करने के बाद उस शख्स को डर और एंजाइटी से राहत मिल जाती है।

आम हो चुकी है एंजाइटी

आम हो चुकी है एंजाइटी

एंजाइटी एक ऐसी चीज है, जिससे निजात पाने के लिए लोग कई तरह की थेरेपी का सहारा लेते हैं। ये लोगों की आम दिनचर्या का हिस्सा सा बन गई है। आजकल के समय में एंजाइटी अटैक जैसी बातें एकदम सामान्य हो गई हैं। लेकिन जिस शख्स पर ये सब बीत रहा होता है, उसकी हेल्थ पर इसका बहुत ही बुरा असर पड़ता है।

कंपनी लेकर आई तनाव का इलाज

कंपनी लेकर आई तनाव का इलाज

लेकिन एक कंपनी है, जो इसका समाधान लेकर आई है। ये कंपनी बेहद खौफनाक तरीके से लोगों को एंजाइटी से राहत दिलाने का दावा करती है। ये सुनना कितना अजीब है कि डर से राहत पाने के लिए आपको जिंदा ही दफन होना पड़ेगा। क्या कोई ऐसा करना चाहेगा?

पैकेज जानकर उड़ जाएंगे होश

पैकेज जानकर उड़ जाएंगे होश

सुनने में तो ये बात किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं लगती लेकिन ये सच है। डेली स्टार की खबर के मुताबिक, प्रीकेटेड एकेडमी नाम की इस रूसी कंपनी का दावा है कि वे लोगों की चिंता के मुद्दों से निपटने का समाधान लेकर सामने आई है। कंपनी आपको कब्र में रखने के लिए 47 लाख रुपये चार्ज करती है। ये एक दिमागी थेरेपी है, जिसके बाद दावा किया जाता है कि ये आपको चिंता और तनाव से छुटकारा दिला देगी।

दो ऑफर के साथ है पैकेज

दो ऑफर के साथ है पैकेज

सेंट पीटर्सबर्ग में थेरेपी की ये पूरी प्रक्रिया की जाएगी। कंपनी ने लोगों को दो पैकेज ऑफर किए हैं। एक पैकेज 47 लाख रुपये का है, जिसके तहत एंजाइटी के मरीज को जमीन के अंदर दफन किया जाएगा। वहीं एक पैकेज ऑनलाइन है, जिसकी कीमत 12 लाख रुपये है।

मरीज को मिलेंगी ये सुविधाएं

मरीज को मिलेंगी ये सुविधाएं

कब्र में दफनाते वक्त मरीज को गाने भी सुनाए जाएंगे। इसके साथ ही वहां रोशनी के लिए मोमबत्तियां भी दी जाएगी। ये पैकेज स्ट्रेस और चिंता भगाने के लिए कारगर है, ऐसा दावा कंपनी करती है।

'क्लाइंट की सुरक्षा पहली प्राथमिकता'

'क्लाइंट की सुरक्षा पहली प्राथमिकता'

इस कंपनी की फाउंडर याकातेरिना प्रीओब्राजेंस्काया का दावा है कि ये थेरेपी पूरी तरह से सेफ है। जिंदा दफन किए जाने के बावजूद इंसानों की जान को किसी तरह का कोई खतरा नहीं होता। याकातेरिना का कहना है कि उनके क्लाइंट की सुरक्षा ही उनकी पहली प्राथमिकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+