घर बेचकर भी नहीं ला पाएंगे इतना महंगा गुलाब, दुनिया के सबसे महंगे ROSE की कीमत उड़ा देगी होश
जूलियट रोज और तरह के गुलाब के फूलों से काफी महंगा होता है। इस तरह के गुलाब की किस्म अपने आप में बहुत कीमती है। इस गुलाब की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

Rose Day: आज से वेलेंटाइन वीक शुरू हो रहा है। इस वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। ऐसे में आज यानी 7 फरवरी को गुलाब की डिमांड और कीमतें दोनों ही बढ़ जाती हैं। दुनिया में गुलाब की सिर्फ एक ही नहीं, बल्कि कई किस्में हैं। गुलाब के अलग-अलग रंगों का अपना अलग-अलग महत्व है। गुलाब अपनी खूबसूरती और खुशबू के लिए मशहूर है। कुछ गुलाब की कीमत तो बजट के अंदर ही होती है, लेकिन एक गुलाब ऐसा भी है, जिसकी कीमत के बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे और इसे खरीदने के लिए आपको अपनी प्रॉपर्टी तक बेचनी पड़ सकती है। चलिये जानते हैं इस महंगे गुलाब की कीमत और इसकी खासियत के बारे में...

बेहत कीमती है जूलियट रोज
वेलेंटाइन वीक लवर्स के लिए बेहद खास होता है। इस वीक के हर दिन को कपल बेहद खास बनाते हैं। वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। ऐसे में गुलाब की डिमांड काफी बढ़ जाती है। ऐसे में आज यानी रोज डे के मौके पर जिस गुलाब की हम बात कर रहे हैं, वो अपने आप में काफी कीमती और महंगा भी है।

कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
आमतौर पर गुलाब की कीमत वेलेंटाइन वीक के मौके पर बढ़ जाती है। ऐसे में इनकी कीमत 100, 1000 या फिर ज्यादा से ज्यादा 2000 रुपये तक बढ़ जाती है। लेकिन जिस जूलियट रोज की हम आज बात करने जा रहे हैं कि इसकी कीमत हजारों में नहीं लाखों में भी नहीं बल्कि करोड़ों में हैं। चौंक गए ना! इस कीमत का गुलाब खरीद पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। जूलियट रोज की कीमत 112 करोड़ रुपये है।

सिर्फ उगाने में ही खर्च हुए मिलियन रुपये
बताते चलें कि जूलियट रोज की खेती करना इतना भी आसान काम नहीं है। इस नस्ल के गुलाब को सिर्फ विकसित करने की ही लागत 5 मिलियन डॉलर थी। साल 2006 था, जब इसके बारे में लोगों को पता चला। तब ये गुलाब पूरी दुनिया के सामने आया था। उस वक्त इसकी कीमत 90 करोड़ रुपये थी। समय बदलने के साथ इस गुलाब की कीमतों में कुछ बदलाव तो जरूर हुआ है, लेकिन आज भी ये करोड़ों में बिकता है।

कहां से आया उगाने का आइडिया
ऑस्टिन नाम के शख्स ने पहली बार जूलियट गुलाब की खेती शुरू की थी। माना जाता है कि कई तरह के गुलाब की किस्मों को मिलाकर ऑस्टिन ने एक नए तरह का फूल तैयार किया। इस शख्स ने विलियम शेक्सपियर के नाटक रोमियो जूलियट से इंस्पायर होकर इसे जूलियट नाम दिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गुलाब को सिर्फ उगाने में ही तकरीबन 15 साल लग गए।

खुशबू बनाती है और फूलों से अलग
डेविड ऑस्टिन ने बताया कि इस जूलियट रोज की खुशबू काफी हल्की और परफ्यूम के जैसी होती है। इसकी यही क्वालिटी इसे और तरह के गुलाब से अलग बनाती है। इसकी भीनी भीनी खुशबू बहुत ही अच्छी और अलग तरीके की होती है। जूलियट रोज के बारे में बेहद कम ही लोगों को पता होगा। इसकी कीमत और खुशबू इसे गुलाब की अन्य नस्लों से अलग बनाती है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications