छुट्टी के दिन ऑफिस का काम नहीं करूंगा, कर्मचारी ने मैनेजर को दिया करारा जवाब, चैट वायरल
ज्यादातर लोग छुट्टी के दिन अनिच्छा से काम करते हैं क्योंकि उन्हें ऑफिस के जरूरी काम के लिए 'ना' कहना मुश्किल लगता है। एक व्यक्ति ने ट्विटर पर साझा किया कि कैसे उसे अपने बॉस को 'ना' कहने में पांच साल लग गए, जो चाहते थे क

कई दफ्तर में कर्मचारियों से तय घंटे की सीमा से अधिक देर तक काम कराया जाता है। ऐसे में कई कर्मचारी या तो इसे सहने पर मजबूर होते हैं या आखिर में कंपनी बदलने के लिए क्योंकि उनके पास कोई विकल्प नहीं होता है। अपने मैनेजर या बॉस को जवाब देने की हिम्मत कोई नहीं दिखा पाते हैं। कई ऐसी कंपनियां हैं जो छुट्टी के दिन भी कर्मचारियों से काम चाहती हैं। कर्मचारी घर पर परिवार के साथ समय बिता रहा होता है और बीच में मोबाइल की घंटी बज जाती है कि आज बहुत महत्वपूर्ण काम है इसलिए काम करना होगा। इस स्थिति में कई कर्मचारी भावनाओं को दबाकर काम करते हैं।
सुमित(बदला हुआ नाम) सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर अपनी कहानी साझा की है। अपने मैनेजर के साथ हुई विवादित चैट के स्क्रीनशॉट को भी साझा किया है हालांकि बाद में उसने इसे हटा लिया। कर्मचारी ने बताया कि कैसे उसने छुट्टी के दिन ऑफिस का काम करने से इनकार कर दिया। चैट में देखने से साफ पता चल रहा है कि कैसे मैनेजर उसे बार-बार काम करने के लिए दबाव डाल रहा है। लेकिन शख्स की अब तारीफ इसलिए हो रही है क्योंकि वह अंत तक छुट्टी वाले दिन काम नहीं करने के लिए डटा रहा।
न कहने में मुझे पांच साल लगे गए, हिम्मत दिखाओ
कर्मचारी ने अपनी आपबीती साझा करते हुए लिखा है कि छुट्टी के दिन काम करने के लिए ना कहने में मुझे 5 साल लग गए। मेरे जैसा मत बनो। पहले खड़े हो जाओ। हैप्पी उगादी, शख्स ने लिखा। अब कर्मचारी के इस फैसले की हर तरफ तारीफ हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications