रेस्त्रां से शख्स ने खरीदा एक काठी रोल, होटल वालों ने थमा दिया 3 लाख का बिल
जरा सोचिए आप किसी होटल में जाते हैं और आपको एक सिंपल काठी रोल के लिए लाखों रुपए चुकाने पड़े तो, अब आप कहेंगे कि ऐसा थोड़े ना होता है लेकिन ब्रिटेन में रहने वाले एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ है।
लंदन, 20 दिसंबर: जरा सोचिए आप किसी होटल में जाते हैं और आपको एक सिंपल काठी रोल के लिए लाखों रुपए चुकाने पड़े तो... अब आप कहेंगे कि ऐसा थोड़े ना होता है लेकिन ब्रिटेन में रहने वाले एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में टिकटॉक पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था जिसमें एक शख्स ने इस घटना के बारे में पूरी जानकारी दी थी।

अकाउंट से कट गए 3 लाख रुपए
ब्रिटेन की मशहूर बेकरी चेन ग्रेग्स में काम करने वाले कर्मचारी ने वीडियो में बतााया कि रोजाना की तरह लोग ऑडर दे रहे थे और फिर खाना खाकर अपना बिल चुका रहे थे, लेकिन तभी उस रेस्त्रां में एक शख्स आता है और फिर एक काठी रोल ऑडर करता है। उसे खाने के बाद जब बिल की बारी आती है तो वो बेकरी के कर्मचारी को अपना कार्ड थमा देता है। उस वक्त वो कर्मचारी उसके अकाउंट से 3 लाख रुपए काट लेता है।

महज 360 रुपए थी रोल की कीमत
रेस्त्रां के कर्माचारी ओलिविया ने वीडियो में बताया कि यह महज एक गलती से हो गया। उस भूखे शख्स ने जो रोल ऑडर किया था वो 360 रुपए था लेकिन गलती से 3 लाख रुपए उसके कार्ड से कट गए। ओलिविया की यह वीडियो कुछ समय में सोसल मीडिया पर वायरल हो गई और इस घटना के बारे में लाखों लोगों को पता चल गया।

अब नहीं दिख रहा वो वीडियो
बता दें कि जब ओलिविया का यह वीडियो वायरल हुआ तो लोग रेस्त्रां को लेकर कई तरह की बाते करने लगें। मानों उस वीडियो पर तो कमेंट की बाढ़ ही आ गई। ऐसे में ओलिविया ने उस वीडियो को अपने अकाउंट से डिलीट कर दिया।

डर लग रहा है कि नौकरी न चली जाए
रेस्त्रां के उस कर्मचारी को नहीं पता था कि उसकी वीडियो वायरल हो जाएगी लेकिन जब वीडियो लाखों लोगों तक पहुंच गई तो ओलिविया को डर लगने लगा कि कही इस वीडियो की वजह से उसकी नौकरी न चली जाए। बता दें कि अभी तक रेस्त्रां की तरफ से किसी भी तरह की सफाई नहीं दी गई है।

यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट
सोशल मीडिया पर वायरल हुए उस वीडियो पर किए गए कमेंट्स में यूजर्स तरह तरह की बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इसलिए वो अपने कार्ड में ज्यादा पैसे नहीं रखते हैं। एक यूजर ने लिखा कि इतना महंगा रोल उस शख्स को कैसा लग रहा होगा।
यह भी पढें : गुस्साई महिला ने रेस्त्रां के मैनेजर के मुंह पर फेंक दिया गर्म सूप, Video वायरल












Click it and Unblock the Notifications