गुस्साई महिला ने रेस्त्रां के मैनेजर के मुंह पर फेंक दिया गर्म सूप, Video वायरल

इस तनाव भरी जिंदगी में लोग जरा-जरा सी बात पर क्रोध में आ जाते हैं। इंसानों के अंदर से धैर्य मानो खत्म होता जा रहा है। जैसा कि इस महिला के साथ हुआ जिसने क्रोध में आकर रेस्त्रां मैनेजर के मुंह पर गर्म सूप फेंक दिया।

अमेरिका, 12 नवंबर। इस तनाव और भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग जरा-जरा सी बात पर क्रोध में आ जाते हैं। इंसानों के अंदर से धैर्य मानो खत्म होता जा रहा है। इंसानों के अस्तित्व के लिए यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। क्रोध में आदमी अंधा हो जाता है और लेकिन जब उसे इस चीज का ऐहसास होता है कि उसने जो किया वह अच्छा नहीं किया तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। जैसा कि इस महिला के साथ हुआ जिसने क्रोध में आकर एक रेस्त्रां के मैनेजर के मुंह पर खौलता हुआ सूप फेंक दिया।

इस वजह से महिला को आया गुस्सा

इस वजह से महिला को आया गुस्सा

दरअसल यह घटना अमेरिका के टेक्सास की है। टेक्सास के टेंपल स्थित मैक्सिकन चेन सोल डी जलिस्को रेस्त्रां में एक महिला ने मसालेदार सूप का ऑर्डर किया। वेटर ने महिला के ऑर्डर के अनुसार उसे गर्मा गरम सूप लाकर दिया, लेकिन जब महिला ने सूप पीना शुरू किया तो उसमें प्लास्टिक का एक टुकड़ा निकल आया। इस पर महिला को क्रोध आ गया और वह रेस्टोरेंट के मैनेजर के पास गई। महिला ने आरोप लगाया कि सूप के कंटेनर का ढक्कन खुला हुआ था और उसने गर्मा गरम सूप मैनेजर के मुंह पर फेंक दिया।

वीडियो हुआ वायरल

वीडियो हुआ वायरल

इस घटना का वीडियो टिकटॉक पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला को मैनेजर के साथ बहस करते देखा जा सकता है। वह महिला प्लास्टिक दिखाने के लिए कंटेनर का ढक्कन हटाती है और मैनेजर के मुंह पर सूप फेंक देती है और रेस्त्रां से बाहर निकल जाती है।

इस वजह से जलने से बच गई महिला मैनेजर

इस वजह से जलने से बच गई महिला मैनेजर

महिला मैनेजर ने एक वीडियो शेयर कर कहा ही सूप पहले के मुकाबले थोड़ा ठंडा हो चुका था, इस वजह से उसका चेहरा नहीं जला, लेकिन सूप में मसालों की वजह से उसके चेहरे पर जलन हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+