Video: रील का चस्का...कैसे जान पर खेल गई युवती? यूजर्स कर रहे सख्त एक्शन की मांग

आजकल युवाओं के बीच सोशल मीडिया पर छा जाने का के लिए एक अलग तरीके का ही जुनून सवार रहता है। इस जोश के चक्कर वे उन्हें कभी- कभी होश तक नहीं रहता कि आखिर वो जो करने का जा रहे हैं, वो उनके लिए कितना जोखिम भरा हो सकता है। हाल ही में एक युवती ने ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है, वीडियो शूट करने वाली युवती के खिलाफ कुछ सोशल मीडया यूजर्स ने सख्त एक्शन की मांग की है।

सोशल मीडिया पर अक्सर रील्स ट्रेंड बढ़ता ही जा रहा है। यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कुछ ऐसे स्टंट वाले वीडियो सामने आने आए हैं, जिसे शूट करने के लिए लोगों ने अपनी जान की परवाह तक नहीं की। ऐसे कई मामले हैं, जिनमें रील बनाने के चक्कर की युवक या फिर युवतियों को मौत तक हो चुकी है। इसके बावजूद कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिसे देख एक बार तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

Reels watch video how girl risked

हाल के वर्षों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां ऐसे वीडियो के स्टंट के कारण गंभीर चोटें आई हैं। अब, एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि एक लड़की एक ऐसी इमारत के ऊपर से लटक रही, जो काफी ऊंची है। दूसरी ओर एक शख्स ने उसका हाथ पकड़ रखा है। जबकि एक दूसरा शख्स वीडियो को एक एंगल से शूट कर रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये वीडियो क्लिप पुणे के जम्भुलवाड़ी में स्वामीनारायण मंदिर के पास एक पुरानी इमारत से शूट किया गया है। वीडियो को अब तक 99 हजार 800 बार देखा जा चुका है। हालांकि वीडियो को लेकर कई इंटरनेट यूजर्स ने चिंता भी व्यक्त की है।

वीडियो को देखने वाले एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि भले ही हाथ पकड़कर युवती लटकी है, लेकिन अगर हाथ में पसीना या फिर जरा सी भी पकड़ ढीली हुई तो जान जाने में देर नहीं। जबकि एक अन्य यूजर ने पुणे पुलिस कमिश्नर को टैग करते लिखा, "सर, इस तरह के कंटेंट पर कार्रवाई की आवश्यकता है। ऐसे युवा अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों को ऐसे घातक स्टंट करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।"

जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसे वीडियो को बिल्कुल भी बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए। यूजर ने अपने एक पोस्ट में लिखा, "मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि उन जैसे लोगों को दंडित किया जाना चाहिए जो कुछ लाइक पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं। उनकी मूर्खतापूर्ण हरकतों के कारण किसी दुर्घटना की स्थिति में परिवार को परेशानी उठानी पड़ती है। यह कैसा जुनून है?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+