OMG! यहां चूहा पकड़ने के लिए सरकार देती है 20000 रुपिया का ईनाम
नई दिल्ली। चूहों से परेशान इंडोनेशिया की सरकार ने इससे निपटने के लिए एक ऑफर निकाला है। राजधानी जकार्ता में चूहों की समस्या से निजात पाने के लिए इंडोनेशियाई सरकार ने अनोखी मुहिम छेड़ दी है। इस मुहिम के तहत जधानी जकार्ता में एक अनोखी मुहिम छेड़ी गई है। सरकार ने ऐलान किया है कि चूहों पकड़ने पर लोगों को ईनाम दिया जाएगा।

सरकार ने ऐलान किया है कि एक चूहा पकड़ने पर उन्हें 20000 रुपिया का कैश दिए जाएंगे। लोगों को एक चूहे के लिए 20000 रुपिया जो कि 100 रुपए से थोड़े अधिक के बराबर है दिया जाएगा। लोग जिंदा या मुर्दा चूहा पकड़कर ये ईनाम हासिल कर सकते हैं, हलांकि चूहों को मारने के लिए वो बंदूक का इस्तेमाल नहीं कर सकते। चूहों को जिंदा या फिर मूर्दा उन्हें अधिकारियों को सौंपना होगा। अधिकारियों को सौंपने के साथ ही उन्हें ये ईनाम मिल जाएगा।
सरकार को उम्मीद है कि उनकी इस मुहिम ने जहां शहर को चूहों से निजात मिलेगा तो वहीं शहर को साफ सुथरा बनाने में भी मदद मिलेगी। जकार्ता के डिप्टी गवर्नर जेरॉट सैफुल हिदायत ने एक इंटरव्यू में कहा है कि शहर में काफी चूहे है। जिसकी वजह से काफी परेशानी हो रही है। खुद के साथ हुए एक हादसे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक बड़े चूहों से सामना होने के बाद उन्हें चूहों को शहर के खत्म करने के लिए ये अभियान बनाया।












Click it and Unblock the Notifications