राम गोपाल वर्मा ने सरस्वती की फोटो के साथ की छेड़खानी, ट्विटर पर लोगों ने लताड़ा

राम गोपाल वर्मा अब फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि अपने विवादित बयानों की वजह से सूर्खियों में बने रहते हैं। ताजा विवाद में उन्होंने देवी सरस्वती की तस्वीर के साथ छेड़खानी की है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा अक्सर विवादों में फंस जाते हैं या यूं कहे कि वो जानबूझ कर विवाद पैदा करते है। कभी विवादित बयानों को लेकर तो कभी विवादित फोटो। अब उन्होंने देवी सरस्वती की तस्वीर के साथ छेड़खानी की है। राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर सरस्वती जी की तस्वीर में उनके हाथ में उनकी वीणा के जगह आंध्र प्रदेश के नक्शे को रख दिया। एक बार नहीं बल्कि उन्होंने ऐसा 2 बार किया।

Ram Gopal Varma slammed on Twitter for using Saraswati photo to comment on Andhra Pradesh map

राम गोपाल वर्मा खुद भी आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर आंध्र प्रदेश के नक्शे की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। लोग उस तस्वीर पर गंदे कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में राम गोपाल वर्मा ने इस नक्शे को मां सरस्वती के हाथों में बैठा दिया। उन्होंने वीणा की जगह आंध्र प्रदेश का नक्शा लगा दिया और लिखा कि मैं बहुत खुश हूं कि महान देवी आंध्र प्रदेश पर कृपा बरसाएं। उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की और लिखा कि मैंने सरस्वती को पहले कभी इतना खुश नहीं देखा, तब भी नहीं जब उनके हाथ में वीणा रहता था।

देवी सरस्वती की तस्वीर के साथ ऐसा करने से लोग उनपर नाराज हो गए और उन्हें गालियां देने लगे। ट्विटर पर लोगों ने उन्हें खूब लताड़ा। किसी ने उन्हें सुधर जाने की सलाह दी तो किसी ने खरी-खोटी सुनाई। हलांकि ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले जल्लीकुट्टू पर भी राम गोपाल ने विवादित ट्विट करते हुए लिखा था कि जो लोग भी इस खेल का समर्थन कर रहे हैं उनके पीछे 10 सांड छोड़ देने चाहिए, ताकि उन्हें भी पता चले कि सांड को कैसा लगता होगा जब सैकड़ों लोग उसे खदेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+