अमेरिका में मिला इंद्रधनुषी रंग का अद्भुद अजगर, वायरल हो रहा है ये अविश्वसनीय वीडियो

नई दिल्ली, जून 25: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक इंद्रधनुषी रंग का अद्भुद अजगर दिख रहा है। जो भी इस अविश्वसनीय वीडियो को देख रहा है। वह हैरान रह जा रहा है। इस वीडियो में एक रेनबो रेटिकुलेटेड पायथन है। इसके रंग ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। वीडियो अमेरिका राज्य कैलिफोर्निया के एक चिड़ियाघर का है। 'दुर्लभ इंद्रधनुषी सांप' को देखकर लोग दंग रह गए। इसके रंग को देखकर आप अंदाजा नहीं लगा पाएंगे ये यह सांप है।

Rainbow Python incredible video goes viral USA California

यह वीडियो कैलिफ़ोर्निया के रेप्टाइल ज़ू के संस्थापक जे ब्रेवर द्वारा साझा किया गया है। जे ब्रेवर अक्सर इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने चिड़ियाघर से सांपों के अविश्वसनीय वीडियो साझा करते रहे हैं। इंद्रधनुषी अजगर का यह वीडियो, जिसे उन्होंने लगभग दो सप्ताह पहले साझा किया था, सोशल मीडिया पर 48 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो को 3.3 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं।

ब्रेवर ने एक बॉक्स में पड़े इस अजगर का वीडियो साझा करते हुए कह रहे है कि, वह सचमुच कला को प्रतिबिंबित करने वाला जीवन जी रहा है। सांप के अविश्वसनीय रंग से इंटरनेट मंत्रमुग्ध हो गया है। लोग वीडियो देखकर-देखकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां कई लोग इसे उसके रंगों की प्रशंसा कर रहे है तो वहीं कुछ लोग इसे ब्यूटीफुल बता रहे हैं।

इससे पहले अमेरिका के फ्लोरिडा में ऐसा ही दुर्लभ सांप देखा गया था। फ्लोरिडा के ओकाला नैशनल फॉरेस्ट में ये दुर्लभ सांप देखा गया था। सबसे खास बात ये है कि 51 साल में पहली बार इस सांप को देखा गया था। 4 फीट लंबा 'दुर्लभ इंद्रधनुषी सांप' को देखकर लोग दंग रह गए थे। इस सांप की प्रजाति फरैंसिया एरिथ्रोग्रामा में साल 1969 में मैरियन काउंटी में देखी गई थी। जिसके बाद अब उसे एक बार फिर से देखा गया है। ईल मछली खाने में एक्सपर्ट यह सांप जहरीला नहीं होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+