ये है राहुल गांधी का नया पालतू कुत्ता 'जैक रसेल टेरियर'! अगर आपको भी खरीदना है तो जान लीजिये ये बातें...
Jack russell terrier: कुत्तों की एक से बढ़कर एक प्रजातियां मौजूद हैं। लोग इस हिसाब से कुत्तों को खरीदते हैं। लेकिन इन दिनों जैक रसेल टेरियर प्रजाति का कुत्ता जबरदस्त सुर्खियों में है। इसकी कई खासियतें इसे अन्य कुत्तों से बेहद अलग बनाती हैं।
हाल ही में राहुल ने खरीदा नया कुत्ता
कुत्ते का इन दिनों सुर्खियों में आने का कारण इसकी खासियत के अलावा ये भी है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस ब्रीड के डॉग को हाल ही में खरीदा है। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की तस्वीर के साथ इस क्यूट से दिखने वाले डॉग ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

जानें जैक रसेल टेरियर ब्रीड के बारे में...
जैक रसेल टेरियर का एक किस्सा बीते दिनों ब्रिटेन से भी चर्चा में रहा था। तब इस कुत्ते को राष्ट्रपति जेलेंसकी ने एक औपचारिक प्रोग्राम में पुरस्कृत किया था। इसका कारण ये था कि इस ब्रीड के डॉग ने युद्ध के समय रूसी सेना द्वारा बनाई गई माइन्स को ढूंढने में अपना अहम योगदान दिया था।
जब हेमंद बिस्वा ने राहुल से ली थी चुटकी
राहुल गांधी को कुत्तों से पड़ा प्यार है। इसका हमेशा से उदाहरण समय-समय पर मिलता रहा है। एक बार असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा ने भी असम भाजपा को हराने की चर्चा के दौरान राहुल का कुत्ते संग खेलने की बात का मुद्दा उठाया था। उन्होंने एक दिलचस्प वाकये को याद करते हुए कहा था कि एक बार मीटिंग में मौजूद नेताओं के लिए चाय बिस्किट का इंतजाम किया गया था। तब राहुल का कुत्ता टेबल पर रखी प्लेट से बिस्किट निकालकर खाने लगा। इतना देख राहुल हंसने लगे।
जानिये जैक रसेल टेरियर से जुड़ी अहम बातें
अब ये तो रही राहुल गांधी के कुत्तों से प्यार के वाकये की बात। अब बात करते हैं जैक रसेल टेरियर की। इस कुत्ते की खासियतों को कुछ बिंदुओं द्वारा समझते हैं...
- इंग्लैंड में 19वीं सदी में पहली बार ये ब्रीड सुर्खियों में आई।
- शुरुआत में इन कुत्तों को लोमड़ियों का शिकार करने के लिए पाला जाता था।
- इस कुत्ते की गति और लोमड़ियों का शिकार करने की क्षमता वाकई काबिलेतारीफ थी।
- छोटे आकार के कारण शिकारियों के लिए इसे ले जाना भी आसान था।
- अपने इन्हीं गुणों के चलते जेआरटी एक मान्यता प्राप्त नस्ल बन गई।
- इन कुत्तों के लिए 90 मिनट की एक्सरसाइज बेहद जरूरी है।
- ये बेहद ऊर्जावान होते हैं और इन्हें चलने-फिरने वाली जगह की जरूरत होती है।
- इन कुत्तों को टहलाने के लिए पार्क में जाने की सलाह दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications