अपने साथी को बचाने के लिए अजगर से भिड़ गए दर्जनों बंदर, फिर क्या हुआ देखिए VIDEO

नई दिल्ली। क्या आपने कभी अजगर और बंदर के बीच लड़ाई देखी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक भारी-भरकम अजगर ने बंदरों के एक झुंड पर हमला किया है। इस दौरान नजर आता है कि अजगर ने एक बंदर को दबोच लिया है। हमेशा उछल-कूद में माहिर रहने वाले इस बंदर को अजगर ने इस तरह से जकड़ा है कि वो चाहकर भी उसके चंगुल से बाहर नहीं निकल पाता। इतना ही नहीं इस दौरान बंदरों का पूरा झुंड भी अपने साथी को बचाने के लिए इस अजगर से भिड़ता है लेकिन उनकी कोशिशें कहीं से भी सफल नहीं हो पाती हैं। फिर क्या हुआ बताते हैं आगे।

बंदर को अजगर ने अपनी गिरफ्त में लिया

बंदर को अजगर ने अपनी गिरफ्त में लिया

वायरल हो रहा ये वीडियो दक्षिणी थाईलैंड के प्रछुआब खीरी खान के एक पहाड़ी रास्ते का है। जानकारी के मुताबिक, यहां जंगली बंदरों का एक झुंड बैठा हुआ था इसी दौरान अचानक ही एक अजगर ने इन बंदरों पर हमला किया, जिसमें उसने एक बंदर को दबोच लिया। वीडियो में नजर आ रहा कि कैसे अजगर ने इस बंदर को बुरी तरह से खुद लपेट लिया है। इस दौरान बंदर लगातार खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रहा है लेकिन उसे सफलता नहीं मिलती है। बंदर बुरी तरह से छटपटा रहा है।

साथी को छुड़ाने के लिए दर्जनों बंदरों ने अजगर को घेरा

साथी को छुड़ाने के लिए दर्जनों बंदरों ने अजगर को घेरा

इसी बीच वहां मौजूद बंदरों के झुंड ने भी अपने साथी को अजगर के चंगुल से छुड़ाने के लिए काफी प्रयास करते हैं। दर्जनों बंदरों ने अपने साथी को छुड़ाने के लिए अजगर से भिड़ने की कोशिश की। लेकिन अजगर ने तुरंत ही इन बंदरों को अपनी फूंफकार से डराने की भी कोशिश करता है। जैसे ही अजगर फुंफकारता है तो बंदर अपनी जान बचाकर भागते हैं लेकिन फिर से वो अजगर पर हमला करते हैं।

बुजुर्ग ने भी की बंदर को छुड़ाने की कोशिश

बुजुर्ग ने भी की बंदर को छुड़ाने की कोशिश

सभी बंदरों की लगातार कोशिश होती है कि वो अपने साथी को बचाने में सफल हो जाएं, लेकिन उनकी मेहनत कामयाब नहीं होती है और आखिरकार अजगर अपने पकड़ लिए हुए बंदर की जान ले लेता है। इसके बाद ये अजगर वहां से चला जाता है। अपने साथी की जान बचाने के लिए बंदर चारों ओर से अजगर को घेर लेते हैं, अजगर की पूंछ भी खींचते हैं लेकिन वो अपने साथी की जान बचाने में कामयाब नहीं हो पाते।

अजगर की गिरफ्त में फंसे बंदर का फिर क्या हुआ, देखिए

यही नहीं इस दौरान वहां से गुजर रहे एक बुजुर्ग ने भी अजगर के चंगुल से बंदर को छुड़ाने के लिए कोशिश की। बुजुर्ग ने हाथ में लिए हुए एक डंडे से बंदर को अजगर के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, अजगर ने अपनी पकड़ ढीली नहीं की। बंदरों और अजगर के बीच अपने को घिरा पाकर वो भी बाद में वहां से चले जाते हैं। आखिर में अजगर ने अपने चंगुल में लिए हुए बंदर को मार दिया और फिर वहां से चला गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और तेजी से देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:- स्कूल में बच्चे कर रहे थे पढ़ाई तभी निकल आए एक-दो नहीं बल्कि 6-6 सांप, फिर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+