30 लोगों को अकेले मार सकती है Puffer Fish, साइनाइड से 1200 गुना ज्यादा जहरीली है ये मछली

ब्रिटेन के समुद्र में बेहद ही जहरीली मछली पाई गई है। इस मछली में साइनाइड से भी 1200 गुना ज्यादा जहर होता है।

Deadly Puffer Fish: समुद्र रहस्यमयी जीवों का घर है। न जाने कितनी मछलियों की प्रजातियों का वास है गहरा समुद्र। कई मछलियां सिर्फ शैवाल और छोटी मछलियों को खाकर अपना गुजारा करती हैं। तो कई मछलियां किसी खूंखार शिकारी से कम नहीं होती। कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जहां मछलियों के हमले में इंसानों को अपनी जान गंवानी पड़ी। हाल ही में ब्रिटेन के समुद्र में ऐसी खतरनाक मछली पाई गई है, जो अकेले 30 लोगों की जान ले सकती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये मछली साइनाइड से भी 1200 गुनी ज्यादा जहरीली होती है। साइनाइड दुनिया के सबसे खतरनाक जहर में से एक है। इसे लेने के चंद सेकेंड के बाद ही इंसान की मौत हो जाती है। महिला की नजर जब समुद्र किनारे पड़ी इस मछली पर पड़ी, तो वे घबरा गईं। उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ वे किट के साथ इस मछली के नजदीक पहुंची, वरना कुछ भी अनहोनी हो सकती थी।

मछली पर पड़ी नजर

मछली पर पड़ी नजर

'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, समुद्री जानवरों की इन्वेस्टिगेटर मॉरिस फैमिली हॉलीडे पर थे लेकिन फिर उन्हें किसी काम से तोवान बीच पर जाना पड़ा, जहां समुद्र किनारे बह रही एक चीज पर उनकी नजर पड़ी। नेशलन ज्योग्राफिक के अनुसार, ये एक समुद्री पफर है। और इसमें साइनाइड से 1200 गुना ज्यादा जहर पाया जाता है।

30 लोगों की जान ले सकती है ये मछली

30 लोगों की जान ले सकती है ये मछली

जानकारी के मुताबिक इस मछली में अकेले 30 लोगों को जान से मार देने जितना जहर होता है और इसका अभी तक कोई इलाज भी नहीं मिल सका है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ब्रिटेन के समुद्र तट पर ये मछलियां बेहद दुर्लभ हैं। महिला भी एक बार को इस मछली को पहचान नहीं सकी।

समुद्र तट पर पड़ी नजर

समुद्र तट पर पड़ी नजर

गनीमत रही कि मछली के पास आने से पहले उन्होंने हाथों में ग्लव्स पहन लिए थे। नहीं तो कोई भी अनहोनी घटना हो सकती थी। वे कहती हैं कि जब मैं पूरे परिवार के इकट्ठा होने का इंतजार कर रही थी, तो मेरी नजर समुद्र तट पर पड़ी। फिर मैंने देखा कि काले रंग की चील एक मछली को चोंच मार रहे हैं।

'मैं किस्मत वाली थी जो...'

'मैं किस्मत वाली थी जो...'

महिला ने बताया कि बहुत कम लोगों को ही इस मछली की पहचान है। ये बेहद ज्यादा जहरीली होती है। उन्होंने सलाह दी कि अगर ये दिखें भी तो इन्हें अकेला छोड़ देना चाहिए और बिल्कुल भी नहीं छूना चाहिए। मैं किस्मत वाली हूं कि इस मछली के नजदीक जाने से पहले मैंने किट पहन ली थी।

गहरे समुद्र में रहती है Puffer Fish

गहरे समुद्र में रहती है Puffer Fish

बताते चलें कि इस मछली के जहरीले होने की वजह से एक्सपर्ट्स इससे दूरी बनाने और इसे ना छूने की सलाह देते हैं। इस मछली का ब्रिटिश तटों पर मिलना काफी दुर्लभ है। महासागरों में भी ये 10 से 400 मीटर तक की गहराई में पाई जाती है। मॉरिस नाम की उस महिला ने बताया कि इसकी लंबाई 12 इंच थी और इसके दांत भी चोंच की तरह थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+