Nilgiri Tahr: ये हैं असली 'खतरों के खिलाड़ी'...जरा भी डर नहीं, हर रोज मौत को देते हैं मात!
नीलगिरि तहर में गजब की रॉक क्लाइंबिंग स्किल होती है। ये जिस तरह से सीधी चट्टानों पर चढ़ते हैं वो वाकई आश्चर्य में डालने वाला है।

Project Nilgiri Tahr Pics: पहाड़ियों पर चढ़ने में कितना भी स्वस्थ इंसान हो या फिर कोई अन्य जीव सांसे फूलने लगती हैं। अगर सीधी चट्टान हो बिना किसी साधन के चढ़ पाना मुश्किल नहीं असंभव होता है। अगर फिर की कोशिश करते हैं तो जान जाने का जोखिम अधिक होता है। लेकिन नीलगिरि तहर सीधी चट्टानों पर भी आसानी से चढ़ जाते हैं। चोटियों पर चढ़ने में इन्हें डर बिल्कुल भी नहीं लगता। तस्वीरें स्पष्ट करती हैं, कि चोटियां फतह करने के मामले में इनसे बढ़कर 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) शायद ही कोई वन्य जीव हो सकता है।

नीलगिरि तहर की रॉक क्लाइंबिंग
सीधी और खड़ी पहाड़ियों पर चढ़ना अपनी जान को दांव पर लगाने से कम नहीं। लेकिन बकरी प्रजाति का ये जीव ये चढ़ाई चढ़ने में एक्सपर्ट है। नीलगिर तहर वेस्टर्न घाट्स की बकरी है। इसमें रॉक क्लाइंबिंग की कमाल की स्किल (Rock Climbing Skill) होती है। ये किसी भी तरीके के चट्टानों पर चढ़ने में माहिर हैं। तमिलनाडु के प्रोजेक्ट नीलगिरि तहर की तस्वीरें भी इस बात को स्पष्ट करती हैं।

IAS अधिकारी ने शेयर कि तस्वीरें
आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने बृहस्पतिवार यानी 29 दिसंबर को कुछ खास तस्वीरें शेयर की। सुप्रिया साहू की शेयर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वे तमिलनाडु में अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यावरण जलवायु परिवर्तन और वन के पद पर हैं। उन्होंने अपने पर्सनल ट्वीटर हैंडल से ये तस्वीरें शेयर की हैं।

स्टेट एनीमल नीलगिरि तहर
आईएएस सुप्रिया साहू ने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "आप इस शानदार तस्वीर में असली खतरों के खिलाड़ी को देख सकते हैं। नीलगिरि तहर वेस्टर्न घाट्स की पहाड़ी बकरी है, जो अपनी अद्भुत रॉक क्लाइम्बिंग स्किल के लिए मशहूर है। नीलगिरि तहर तमिलनाडु का स्टेट एनीमल भी है।"

'असली खतरों के खिलाड़ी'
नीलगिरि तहर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। ये हर रोज घास चरने के लिए ऐसी सीधी चट्टानों पर चढ़ते हैं, जिस पर किसी इंसान की बिना बचाव के उपकरण लिए चढ़ना संभव ही नहीं है। लोग इस वन्य जीव की कमाल की रॉक क्लाइम्बिंग स्किल देख असली खतरों का खिलाड़ी बता रहे हैं।

300 करोड़ का प्रोजेक्ट नीलगिरि तहर
प्रोजेक्ट नीलगिरि तहर के तहत तेलंगाना सरकार ने 10 करोड़ रुपए का प्रारंभिक आवंटन कर दिया है। सरकार ने ये कदम ऐसे समय में उठाया है जब वेस्टर्न घाट की इन बकरियों (Nilgiri Tahr) की संख्या घटने लगी थी। लंदन के केव गार्डन के साथ साझेदारी के तहत तेलंगाना सरकार चेन्नई के पास ₹300 करोड़ की लागत से एक वनस्पति उद्यान स्थापित कर रही है। जिसके तहत राजकीय पशु के संरक्षण के लिए 'प्रोजेक्ट नीलगिरि तहर' के रूप में एक ग्रीन क्लाइमेट चेंज फंड स्थापित किया जा रहा है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications