'ये बहुत ही बुरा आइडिया था...' टैटू गुदवाने के बाद शख्स को हुई दिक्कत, फिर लेना पड़ा ये दर्दनाक फैसला

प्रोफेशनल गैम्बलर और यूट्यूबर मिकी मेस को टैटू गुदवाने का बुखार चढ़ा और उन्होंने अपने पूरे शरीर पर टैटू करवा लिया। अब उन्होंने टैटू हटवाने का फैसला लिया है।

दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें अपने शरीर के साथ तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करना अच्छा लगता है। इन्हीं एक्सपेरिमेंट में से एक है टैटू गुदवाना। ये प्रोसीजर भले ही कितना भी दर्दनाक क्यों ना हो, इसके शौकीन लोगों को फर्क नहीं पड़ता। कई लोगों को सिर्फ शरीर के एक हिस्से पर ही टैटू करवाना पसंद होता है, लेकिन कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें पूरे शरीर पर टैटू गुदवाने की बड़ा ही खतरनाक शौक होता है। ऐसा ही एक शौक प्रोफेशनल गैम्बलर और यूट्यूबर मिकी मेस को भी चढ़ा और उन्होंने अपने पूरे शरीर पर टैटू करवा लिया। लेकिन बाद में उन्हें अपने इस शौक से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पूरे शरीर पर गुदवाया टैटू

पूरे शरीर पर गुदवाया टैटू

मिकी मेस ने अपने पूरे शरीर पर टैटू करवाया हुआ था। चेहरे तक पर यूट्यूबर ने टैटू गुदवा रखे थे। उनके चेहरे का सिर्फ कुछ ही हिस्सा क्लीयर देखा जा सकता था।

टैटू हटवाने का लिया फैसला

टैटू हटवाने का लिया फैसला

लेकिन फिर मिकी ने अपने पूरे शरीर से टैटू हटवाने का फैसला लिया। मिकी कहते हैं कि टैटू करवाना बेहद ही बुरा आइडिया है। मेरे चेहरे पर एक वक्त पर सिर्फ टैटू ही हुआ करता था। मैं जो था, उससे बिल्कुल अलग ही नजर आ रहा था।

'ये बहुत ही बुरा आइडिया है'

'ये बहुत ही बुरा आइडिया है'

डेली स्टार की खबर के मुताबिक, मिकी कहते हैं कि मैं टैटू का आदी था। लेकिन मुझे लगता है कि ये बहुत बुरा आइडिया है। टैटू करवाने के बाद से मेरी जिंदगी में कुछ भी सुधार नहीं हुआ। मेरी जिंदगी में टैटू से सिर्फ और सिर्फ नेगेटिव इफेक्ट ही आया।

'लोग मुझे जज करते थे'

'लोग मुझे जज करते थे'

वे कहते हैं कि मैं कोई कैरेक्टर नहीं बना रहा हूं। ना ही ये सब मेरे करियर का हिस्सा है। मैं इससे पैसे भी नहीं कमाता। जब भी लोग मुझे ऐसे देखते थे तो उन्हें लगता था कि मैं 'वीड' बेचने वाला हूं। लोग मुझे टैटू की वजह से जज करते थे।

मिकी का दर्दनाक फैसला

मिकी का दर्दनाक फैसला

अब मिकी ने फैसला लिया है कि वे टैटू निकलवाने के दर्दनाक प्रोसीजर से गुजरेंगे। टैटू का आइडिया बुरा बताने के बाद वे चाहते हैं कि कम से कम उनके चेहरे से तो टैटू हट जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+