फ्री ब्रेकफास्ट के लिए 5-स्टार होटल में प्रैंक करना इंफ्लुएंसर को पड़ा महंगा, चुकाना पड़ा भारी-भरकम बिल

Delhi News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई लोग अलग-अलग कटेंट पर वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं। इन्हीं वीडियो कटेंट के दम पर कई लोग काफी फेमस हो गए। तो कई बार लोगों को मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा है। ऐसा ही कुछ हुआ एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ। दरअसल, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर (Nishu Tiwari) ने 5-स्टार होटल में फ्री ब्रेकफास्ट के लिए एक अनोखा प्रैंक करने की कोशिश की।

लेकिन, यह प्रैंक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पर ही उल्टा पड़ गया। आखिर में उसे होटल वालों को भारी-भरकम बिल चुकाना पड़ा। दरअसल, निशु तिवारी (Nishu Tiwari) दिल्ली की एक कंटेंट क्रिएटर है। निशु तिवारी ने 15 मार्च को एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, साथ ही कैप्शन में लिखा है कि 'Free ka khana Mehnga pad gya'।

Nishu Tiwari

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निशु तिवारी ने चाणक्यपुरी के एक 5-स्टार होटल में फ्री का ब्रेकफास्ट के लिए प्रैंक करने की कोशिश की। लेकिन, जब वे ब्रेकफास्ट करके बाहर निकल रही थी तो उन्हें पकड़ लिया गया। इसी के साथ, निशु का फ्री में ब्रेकफास्ट एन्जॉय करने का प्लान उलटा पड़ गया और आखिर में 3,600 का भारी-भरकम बिल चुकाना पड़ा।

शानदार ब्रेकफास्ट भी किया

इंफ्लुएंसर निशु तिवारी होटल के ब्रेकफास्ट बुफे का लुफ्त उठाने के लिए खुद को होटल के अंदर एक गेस्ट की तरह पेश करती है। इसके लिए होटल स्टाफ को फर्जी रूम नंबर बताया और बुफे ब्रेकफास्ट वाली जगह तक जाने में कामयाब रही। इतना ही नहीं, अपने दोस्त के साथ शानदार ब्रेकफास्ट किया। लेकिन जाने से पहले स्टाफ ने उन्हें रोक लिया।

कैसे फेल हुआ निशु का ये प्रैंक?

होटल स्टाफ को जल्द ही निशु तिवारी की सच्चाई का पता चल जाता है। दरअसल, स्टाफ ने कमरा नंबर चेक किया तो पता चला कि वह किसी और गेस्ट का था। इस बाबत होटल का स्टाफ निशु से सवाल करता है तो निशु ने पहले कहा कि गलती हो गई और वे गलत जगह आ गए। बाद में उन्होंने मान लिया कि वे होटल के मेहमान नहीं थे।

भरना पड़ा भारी-भरकम बिल

आखिरकार में निशु को ब्रेकफास्ट का पूरा 3,600 रुपए का भारी-भरकम बिल भरना पड़ा। निशु के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 1.8M व्यूज़ मिल चुके हैं और लोग इसे देखकर मज़ेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे 'फ्री में खाना खाने की नाकाम कोशिश' बता रहे हैं, जबकि कुछ ने होटल स्टाफ की सतर्कता की तारीफ की है।

लोगों ने कुछ यूं दिया रिएक्शन

निशु तिवारी के इस वीडियो पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने लिखा, फ्री का ब्रेकफास्ट समझकर गए थे, लेकिन महंगा लंच करके लौटे। जबकि, दूसरे ने मजाक में कहा, भाई, ये 5-स्टार होटल है, यहां जुगाड़ नहीं चलता। कुछ यूजर्स ने इंफ्लुएंसर की हरकत को गलत बताया और कहा कि यह दूसरों के लिए एक सीख है कि होटल और रेस्तरां में मुफ्त में खाने की कोशिश करना शर्मनाक हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Kunal Kamra: 'सैलरी चुराने ये है आई, इसे कहते हैं निर्मला ताई', कुणाल कामरा का सामने आया नया सॉन्ग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+