Kunal Kamra: 'सैलरी चुराने ये है आई, इसे कहते हैं निर्मला ताई', कुणाल कामरा का सामने आया नया सॉन्ग
kunal kamra controversy: कॉमेडियन कुणाल कामरा (kunal kamra) ने हाल ही में शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर विवादित कविता सुनाई थी। जिसके बाद से वे मीडिया ही नहीं सोशल मीडिया तक की सुर्खियों में छाए हुए है। इस बीच, कुणाल कामरा ने बुधवार को एक नया पैरोडी सॉन्ग वीडियोज शेयर अपने X हैंडल पर जारी किया है।
इस वीडियो के माध्यम से कुणाल कामरा ने एक और बम फोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुणाल कामरा ने इसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसते नजर आ रहे हैं। साथ ही, बीजेपी पर 'तानाशाही' का आरोप लगाया है। बता दें कि कुणाल कामरा ने यह वीडियो तब जारी किया, जब मुंबई पुलिस ने उन्हें दूसरा समन भेजा है।

साथ ही, पूछताछ के लिए कॉमेडियन कुणाल कामरा को हाजिर होने के लिए कहा है। खबर के मुताबिक, कुणाल कामरा ने जो नया वीडियो सॉन्ग जारी किया है वो मिस्टर इंडिया फिल्म के मशहूर गाने 'हवा हवाई' का पैरोडी वर्जन है। गाने के बोल कुछ इस तरह हैं, 'इन सड़कों को बर्बाद करने, ब्रिज गिराने ये है आई, इसे कहते हैं तानाशाही, सैलरी चुराने ये है आई, इसे कहते हैं निर्मला ताई।'
केंद्र सरकार पर किया कटाक्ष
कुणाल कामरा ने अपने इस सॉन्ग के माध्य से खराब सड़कों, ट्रैफिक की समस्या और पुलों के ढहने को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया है। उनका कहना है कि सरकार की नीतियों से आम लोगों को परेशानी हो रही है, जबकि बड़े कॉरपोरेट्स को फायदा मिल रहा है।
लोगों का सामने आया रिएक्शन
कुणाल कामरा के इस नए वीडियो सॉन्ग पर लोगों की प्रतिक्रिया यानी रिएक्शन भी सामने आया है। कुछ लोग जहां आलोचना को लोकतंत्र के लिए जरूरी बताते हुए कुणाल के इस वीडियो की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं, कुछ लोगों का ये भी कहना है कि कुणाल के इस वीडियो वाले मामले से औरंगजेब वाला चैप्टर अब बंद हो गया है।
ऐसे शुरू हुआ था विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुणाल कामरा को लेकर विवाद उस वक्त गरमाया था, जब उन्होंने अपने एक हालिया वीडियो में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के राजनीतिक करियार को लेकर कटाक्ष किया था। कामरा के इस गाने को सुनकर शिवसैनिक नाराज हो गए और खार के हैबिटेट कॉमेडी क्लब मे तोड़फोड़ की।
ये भी पढ़ें: 'ये तो अपुन जैसा निकला, ये भी...', कॉमेडियन कुणाल कामरा के समर्थन में आए शिवसेना यूबीटी के संजय राउत
तोड़फोड़ का वीडियो कुणाल कामरा ने किया था शेयर
शिवसैनिकों द्वारा तोड़फोड़ का वीडियो कुणाल कामरा ने शेयर किया था। साथ ही, कहा था कि वे अपने बयानों के लिए माफी नहीं मांगेंगे और न ही डरकर छिपेंगे। उनका कहना है कि यह विवाद खत्म होने का इंतजार करने की बजाय वे खुलकर अपनी बात रखेंगे औऱ पुलिस जांच में सहयोग करेंगे।
पुलिस ने भेजा दूसरा समन
कुणाल कामरा को विवादित बयान मामले में मुंबई की खार पुलिस ने उन्हें दूसरा समन भेजा है और पूछताछ के लिए हाजिर होने के लिए कहा है। पुलिस ने कुणाल कामरा को पहले भी एक समन भेजा था और हाजिर होने के लिए कहा था। हालांकि, कुणाल हाजिर नहीं हुए और उन्होंने हाजिर होने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा था, जिसे पुलिस ने ठुकरा दिया था।
ये भी पढ़ें: Kunal Kamra: 'गद्दार' टिप्पणी पर बढ़ा बवाल, पुलिस के सामने नहीं पेश हुए कुणाल कामरा, मांगा 7 दिन का वक्त












Click it and Unblock the Notifications