VIDEO: गिरफ्तारी का किया विरोध तो पुलिस आॅफिसर ने महिला के मुंह पर जड़ दिया मुक्का

सात मिनट के इस वीडियो को फेसबुक पर 60 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया। देखते ही देखते यह वायरल हो गया। इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस विभाग ने संबंधित पुलिस आॅफिसर को एक सप्ताह के लिए

नई दिल्ली। एक पुलिस आॅफिसर को महिला को मुक्का मारना भारी पड़ गया। मुक्का मारते हुए उसका वीडियो जब वायरल हुआ तो उसपर शासकीय कार्रवाई करते हुए उसे एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया। इस वीडियो को आॅनलाइन पोस्ट किया गया और इसको संज्ञान में लेते हुए पुलिस आॅफिसर पर कार्रवाई हुई।

VIDEO: गिरफ्तारी का किया विरोध तो पुलिस आॅफिसर ने महिला के मुंह पर जड़ दिया मुक्का

एरिजोना शहर के इस वीडियो फुटेज को देखने के ​बाद पुलिस डिपार्टमेंट ने बुधवार को मामले की आंतरिक जांच के आदेश दिए।

पुलिस ने मीडिया को बताया कि एक महिला को अरेस्ट करते वक्त जब पुलिस आॅफिसर को लगा कि वह सहयोग नहीं कर रही है तो उसने महिला के मुंह पर मुक्का मार दिया। आॅफिसर की पहचान जेफ बोनार के रूप में हुई। जबकि महिला की पहचान 30 वर्षीय मैरिसा मॉरिस के रूप में हुई।

इस वीडियो में साफ है कि बोनार और मॉरिस के बीच तनाव पैदा हुआ। मॉरिस पुलिस कस्टडी में जाने से इनकार कर रही थीं। उनका कहना था कि वह तब तक नहीं अरेस्ट होंगी जब तक कि उनको यह पता नहीं लगता कि उनके खिलाफ अरेस्ट वॉरंट है या नहीं। इसी तनातनी में बोनार ने महिला के मुंह पर मुक्का जड़ दिया।

इसी बीच मौके पर मौजूद एक शख्स ने पुलिस आॅफिसर को कहा कि तुम ऐसे किसी लड़की को नहीं मार सकते। वीडियो में आसपास मौजूद लोग पुलिस आॅफिसर की कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। मॉरिस रो रही थीं और एक अन्य पुलिस आॅफिसर उन्हें चुप करा रहा था।

कैमरे के पीछे मौजूद स्थानीय लोग इस हिंसक झड़प को देखकर मॉरिस को कहने लगे कि तुम पुलिस आॅफिसर को अरेस्ट कर लेने दो। लेकिन मॉरिस जवाब में कह रही थीं कि मैंने कुछ नहीं किया है। वह कहती रहीं कि मेरे खिलाफ वारंट नहीं है। इसके बावजूद पुलिस ने उनको गाड़ी में बैठा लिया।

सात मिनट के इस वीडियो को फेसबुक पर 60 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया। देखते ही देखते यह वायरल हो गया। इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस विभाग ने संबंधित पुलिस आॅफिसर को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया।

हालांकि, पंच मारने वाले पुलिस आॅफिसर का आरोप है कि उससे पहले महिला ने उसे जोर से लात मारी थी। उसका कहना है कि वीडियो में लात मारते वक्त महिला के शरीर का निचला हिस्सा नहीं दिखाया गया है। बोनार तीन साल से पुलिस में हैं। मॉरिस को बाद में छोड़ दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+