शेर का शिकार करने निकली पुलिस, हाथ लगा कुछ और ही, देखें तस्वीरें

पुलिस ने इलाके में शेर का पता लगाने के लिए कैमरे लगवाए, लेकिन उन कैमरों में जो तस्वीरें कैद हुई वो चौंकाने वाली थी।

केन्सास। केन्सास के पहाड़ी इलाकों में जानवरों का आतंक मचा था। लोगों की शिकायत के बाद गार्डनर पुलिस ने इलाके में दो कैमरे लगा दिए। पुलिस को उम्मीद थी कि उस कैमरे में शेर की तस्वीरें कैद हो जाएंगी, जिसके बाद वो उसे आसानी से पकड़ सकेंगे। भारतीय के कैमरे में कैद हुई भूत की तस्वीर... कसम से बहुत डरावनी है

gorilla

पुलिस ने योजना के मुताबिक कैमरे लगाए और 2 दिनों के बाद कैमरे द्वारा ली गई तस्वीरों की जांच शुरु की। पुलिस को किसी भी तस्वीर में शेर नजर नहीं आया। लेकिन उन तस्वीरों में पुलिस को कुछ अजीबो गरीब चीजें देखने को मिली। गार्डनर पुलिस के अधिकारी उन तस्वीरों को देखकर हैरान भी रह गए और उनकी हंसी भी छूट गई। उन्होंने कैमरे द्वारा ली गई इन तस्वीरों को फेसबुक पर अपलोड कर दिया। मां-बाप के लिए वर्जिनिटी बेच रही है लड़की, Live शो में किया ऐलान

gorilla 2

उन्हें उन तस्वीरों में दो गौरिल्ला दिखें, वो असली के गौरिल्ला नहीं थे, बल्कि दो इंसान थे, जिन्होंने गौरिल्ला की ड्रेस पहन रखी थी। उनमें से जो एक दाढ़ी वाले सांता क्लॉज़ की तरह दिख रहा था। तस्वीरें देखकर लग रहा था मानो दाढ़ी वाले सांता रात के अंधेरे में केन्सास में नाइड वॉक कर रहे हों।

gorilla

पुलिस के मुताबिक ये इलाके में शरारती तत्वों की वजह से उत्पाद मचा हुआ था। जो अजीबो-गरीब कपड़े पहनकर लोगों को डराने का काम करते हैं। गार्डनर पुलिस के मुताबिक इन लोगों की वजह से भले ही लोग डर गए, लेकिन हमें राहत मिली है, क्योंकि वो इस बात का अंदाजा लगा रहे थे कि कैमरे में भेड़िए, रकून जैसे जंगली जानवरों की तस्वीरें कैद होगी, जिन्हें पकड़ना आसान नहीं होगा। पुलिस ने फेसबुक पर ऐसे लोगों का धन्यवाद दिया जिनकी इन तस्वीरों से लोगों का अब मनोरंजन हो रहा है। हलांकि पुलिस ने कहा कि वो इन तस्वीरों के आधार पर लोगें की पहचान कर रहे हैं, ताकि उन्हें पकड़ा जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+