PM Modi Naatu Naatu: कोरियन वर्जन देखकर प्रधानमंत्री की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, बोले- शानदार टीम एफर्ट, VIDEO
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाटू नाटू गाने पर कवर डांस की प्रशंसा करते दिखे। उन्होंने डांस वीडियो को रिट्वीट कर लिखा कि ये टीम एफर्ट का शानदार उदाहरण है। जानिए क्यों चर्चा में है पीएम का ट्वीट और नाटू-नाटू का कोरियन वर्जन

PM Modi Naatu Naatu पर एक वीडियो को रिट्वीट करने के कारण सुर्खियों में हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संगीत प्रेम जगजाहिर है। राजामौली के निर्देशन में बनी सुपरडुपर हिट फिल्म- RRR का गाना 'नाटू नाटू' वैश्विक मंचों पर ईनाम जीत रहा है। अब इस पॉपुलर गाने के कवर वर्जन तैयार किए जा रहे हैं। भाषाई सरहदों को बेमानी साबित करते हुए कोरियन लोग जब ग्रुप में इस गाने पर झूम कर नाचे तो पीएम मोदी भी खुद को तारीफ करने से रोक नहीं सके। देखिए वायरल वीडियो

दक्षिण कोरियाई दूतावास के कर्मचारियों का डांस
पीएम मोदी ने दक्षिण कोरियाई दूतावास के कर्मचारियों की 'नाटू नाटू' पर प्रतिक्रिया दी। लोकप्रिय फिल्म- 'आरआरआर' का सुपरहिट गाना 'नाटू नाटू' दुनिया भर में लोकप्रिय हो रहा है।

नाटू-नाटू ऑस्कर की दौड़ में भी शामिल
बता दें कि नाटू-नाटू को पहले ही कई पुरस्कार मिल चुके हैं। गोल्डन ग्लोब, क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड जैसे पुरस्कार जीतने वाला ये गाना 'ओरिजिनल सॉन्ग' कैटेगरी में ऑस्कर की दौड़ में भी शामिल है। अब दक्षिण कोरिया तक भी इस गाने की लोकप्रियता देखी जा रही है।

वायरल वीडियो PMO तक पहुंचा
भारत के दक्षिण कोरियाई दूतावास के कर्मचारी इस सुपरहिट ट्रैक पर थिरकते दिखे। 9 लाख से अधिक व्यूज वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते-होते PMO तक भी पहुंचा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिलचस्पी का अंदाजा उनके कमेंट से लगाया जा सकता है।
नीचे देखें पीएम मोदी का कमेंट--
PM मोदी बोले- जीवंत और मनमोहक टीम एफर्ट
दूतावास के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, "हम आपके साथ कोरियाई दूतावास के नाटू नाटू कवर को शेयर कर बेहद प्रसन्न हैं। दूतावास के कर्मचारियों के बीच कोरियाई राजदूत चांग जे-बोक भी डांस करते दिखे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, "जीवंत और मनमोहक टीम एफर्ट।" उन्होंने एक थम्स-अप इमोजी भी पोस्ट किया।

सुपरहिट गाना 'नाटू नाटू' अकादमी पुरस्कार की रेस में
बता दें कि राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म RRR का सुपरहिट गाना 'नाटू नाटू' अकादमी पुरस्कार की दौड़ में शामिल है। रिहाना और लेडी गागा जैसे दिग्गजों से मुकाबला कर रहा ये गीत सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बेहद लोकप्रिय हो रहा है।

1200 करोड़ से अधिक कमाई
कोरियन दूतावास में ग्रुप डांस करते दिखे महिला और पुरुष कर्मचारियों को देखकर पीएम के अलावा बाकी सोशल मीडिया यूजर्स ने भी भरपूर प्यार लुटाया। जूनियर एनटीआर और राम चरण की प्रमुख भूमिकाओं वाली फिल्म RRR दुनिया भर में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications