आसमान में खूबसूरत पटाखों के बीच से निकला विमान, पायलट ने दिखाया अद्भुत नजारा, WATCH VIDEO
Fireworks show : एक पायलट ने कॉकपिट से आसमान में फूट रहे पटाखों का वीडियो रिकॉर्ड किया और फिर इसे पोस्ट किया। अब वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Pilot records amazing fireworks: एक पायलट ने अपने कॉकपिट पर शानदार आतिशबाजी का वीडियो रिकॉर्ड किया। क्लिप में कॉकपिट के अंदर से बाहर हो रहा फायरवर्क शानदार दिख रहा है।
(वीडियो-नीचे)
आतिशबाजी से घिरा आसमान
वायरल हो रहे इस क्लिप को 'Reddit' के एक पेज पर शेयर किया गया है। क्लिप मे एक पायलट को हवाई जहाज में देखा जा सकता है। क्लिप में शानदार आतिशबाजी से घिरा आसमान दिख रहा है।
पायलट ने रिकॉर्ड किया नजारा
पायलट ने पूरे शो को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और इस खूबसूरत पल के क्लिप को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। फायरवर्क्स के बीच से पायलट ने जिस तरह से विमान निकाला, ये बेहद शानदार लग रहा था। वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि कॉकपिट से फायरवर्क शो का नजारा।
नजारा देखकर खुश हुए लोग
इस खूबसूरत क्लिप को देखने के बाद लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि मैंने रेडिट पर अब तक की सबसे शानदार चीज देखी। धन्यवाद इस शेयर करने के लिए। एक और ने कहा कि इस शख्स की नौकरी कितनी मजेदार है। एक और यूजर ने कहा कि इस शो के बारे में सबकुछ शानदार था।
इंटरनेट पर जमकर दिए रिएक्शन
कई लोगों ने पायलट की नौकरी को शानदार बताया। तो कहीं लोगों ने कहा कि अगर हम इस नजारे को देख लेते तो पागल ही हो जाते। लेकिन ये शख्स कितना शांत है। एक और ने कहा कि ये कितना मजेदार है। एक ने कहा कि इस तरह का नजारा मैं भी देखना चाहता हूं।
यहां देखें वीडियो...
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications