क्या इस महिला की तरह कोई बैठ सकता है..तस्वीरें वायरल
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अज्ञात महिला की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो बेहद ही अजीबो-गरीब ढंग से अपने टांगों को फंसाकर बैठी है।
आप तस्वीर को गौर से देखिये तो आप पायेंगे ऐसा कर पाना असंभव है लेकिन इस पिक्चर वाली महिला ने ऐसा किया है। ये कौन है, ये तो पता नहीं लेकिन इतनी जानकारी मिल पायी है कि इस तस्वीर को Imgur पर 29 मई को अपलोड किया गया था इस कैप्शन के साथ कि क्या आप इस तरह बैठने से परहेज़ करेगी...?
कहा जा रहा है ये तस्वीर न्यूयार्क में किसी ट्रेन में खिंची गयी थी। इस तस्वीर को अब तक 800,000 लोगों ने देख लिया है।
इस तस्वीर की महिला का तो पता नहीं चल पाया लेकिन इस तस्वीर को देखने के बाद जरूर कुछ लोगों ने इस तरह से बैठने की कोशिश की और नाकामयाब रहे, उन लोगों ने जरूर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोड की है।
आप भी देखिये ये तस्वीरें..













Click it and Unblock the Notifications