पेट्रोल पंप ने दिया बिकिनी पहनकर आने पर फ्री पेट्रोल का ऑफर और लड़के टू-पीस में पहुंच गए
नई दिल्ली। जरा सोचिए आप अपनी गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के लिए रुके हैं और आपको कुछ ग्राहक बिकिनी में नजर आने लगें, वह भी पुरुष। भारत में तो शायद ऐसा आपको देखने को नहीं मिलेगी लेकिन यहां से हजारों किलोमीटर की दूरी पर स्थित रूस में पिछले दिनों ऐसा नजारा आम था। रूस के समारा में एक पेट्रोल पंप पर लोगों ने जो कुछ देखा वह वाकई चौंकाने वाला था। यहां पर पुरुष बिकिनी और हाई हील्स में नजर आ रहे थे। जब पूरी पड़ताल की गई थी तो पता चला कि सारा माजरा पेट्रोल पंप की ओर से दिए गए एक ऑफर का था।

हर कोई रह गया हैरान
समारा के ओल्वी गैस स्टेशन पर पिछले दिनों जो भी पेट्रोल पंप लेने जा रहा था, उसकी आंखें फंटी की फंटी रह जा रही थी। इस पेट्रोल पंप की तरफ से ऑफर दिया गया था कि जो भी बिकिनी में आएगा उसे पेट्रोल फ्री में दिया जाएगा। बस ऑफर का लॉन्च होना था कि पुरुष भी बिकिनी और हाई हील्स में पेट्रोल पंप पहुंचने लगे। पहले तो खुद पेट्रोल पंप मालिक को इस बात का यकीन नहीं हुआ कि वह जो देख रहा है वह सच है लेकिन जब इस पहनावे के साथ अजीब से दिखने वाले पुरुषों की भीड़ बढ़ने लगी तो उसके सिर में भी दर्द हो गया।

तीन घंटे तक लगी रही भीड़
जिस व्यक्ति ने भी यह आइडिया निकाला होगा शायद उसे भी इस बात का अंदाजा नहीं रहा होगा कि पुरुष भी फ्री फ्यूल के चक्कर में बिकिनी में आने लगेंगे। ऑफर का सबसे ज्यादा फायदा पुरुषों ने ही उठाने की कोशिश की। कुछ पुरुषों ने तो ब्रेस्ट एनहैंसमेंट तक करा लिया था और मैचिंग की हील्स बिकिनी के साथ पहनी थीं। ऑफर सिर्फ तीन घंटे तक ही रहा लेकिन इसकी वजह से गैस स्टेशन को काफी पब्लिसिटी मिली। पुरुषों को कई रंग बिरंगी बिकनीज में देखा जा सकता था। सिर्फ इतना ही नहीं वो फ्री के फ्यूल के लिए लाइनों में भी लगे थे।

सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट
यह पब्लिसिटी स्टंट इंटरनेट पर भी वायरल हुआ और लोग 'ओन्ली इन रशिया' के साथ इस पर चर्चा कर रहे थे। कुछ लोगों ने शुरुआत में इस ऑफर के लिए गैस स्टेशन की आलोचना भी की। समारा के ओल्वी पेट्रोल पंप की तरफ से जो ऑफर लॉन्च किया गया था उसके बाद यह स्थिति काफी हंसाने वाली थी। यहां तक कि पुरुष भी खुद को रोक नहीं पाए। समारा, रूस के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में पड़ने वाला शहर है।
-
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications