Video: मालिक के नन्हें से बच्चे को हंसाने के लिए कुत्ते ने की सारी हदें पार, खिलखिलाकर हंसने लगा बच्चा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक प्यारा सा कुत्ता अपने मालिक के बच्चे का इस तरह से मनोरंजन कर रहा है मानो वह उसी का बच्चा हो।
नई दिल्ली, 28 जून। इंसान का सबसे वफादार दोस्त कुत्ता होता है। बदलते वक्त के साथ कुत्ता पालने का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है। यहां इस बात का भी जिक्र करना मुनासिब होगा कि लोग कुत्ता खाली इसलिए नहीं पालते कि वह बहुत की चौकन्ना और फुर्तीला जानवर है, जो चोर उचक्कों से घर की रखवाली इंसानों से बेहतर तरीके से कर सकता है, बल्कि कुत्तों को पालने का ट्रेंड इसलिए भी बढ़ता जा रहा है कि वह अकेलेपन में एक सच्चे साथी की भूमिका निभाता है। वहीं, बच्चों के मनोरंजन के लिए भी लोग इंसान के सबसे वफादार जानवर कुत्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए, इसमें एक प्यारा सा कुत्ता एक अपने मालिक के बच्चे का इस तरह से मनोरंजन कर रहा है मानो वह उसी का बच्चा हो। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Recommended Video

आपके चेहरे पर मुस्कान बिखेर देगा वीडियो
इस वीडियो में एक कुत्ता और एक छोटा सा बच्चा दिखाई दे रहा है। बच्चा फर्श पर खिलौनों के बीच बैठा हुआ है और उसके सामने एक प्यारा सा कुत्ता बैठा है। जैसे ही कुत्ता कुछ हरकत करता है बच्चा जोर से खिलखिलाकर हंसने लगता है।

बच्चे की मुस्कान के लिए सब कुछ करता है कुत्ता
थोड़ी देर में कुत्ता शायद यह समझ जाता है कि वह बच्चा उसे देखकर हंस रहा है। यह जानने के बाद कुत्ता और हरकतें करने लगता है। यह देखकर बच्चा और जोर से हंसने लगता है।

अब तक 2 हजार बार देखा जा चुका है वीडियो
इस वीडियो को @hopkinsBRFC21 नामक यूजर ने टिक टॉक पर पोस्ट किया है। 29 सेकंड के इस वीडियो को अबतक 2 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह वीडियो इतना शानदार है कि आप इसे बार बार देखना पसंद करेंगे। वीडियो को कई बार रीट्वीट भी किया जा चुका है। आप भी देखें यह शानदार वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications