'वो अक्टूबर में आएंगे और तबाही मचाएंगे', खुद को टाइम ट्रैवलर बताने वाले ने किसको लेकर की भविष्यवाणी?
अमेरिका-इंग्लैंड जैसे देशों में दो चीजें इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, पहला- एलियंस और दूसरा- टाइम ट्रैवल। ये दोनों कितने सच हैं, ये किसी को नहीं पता, लेकिन रोजाना कोई ना कोई इसको लेकर दावा करता रहता है। इसमें से ज्यादातर दावे इंसानों की टेंशन बढ़ाने वाले रहते हैं।
हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर्स ने खुद को टाइम ट्रैवलर बताया। साथ ही दावा किया कि वो साल 2858 से भविष्य की यात्रा कर वापस आया है। उसने दुनिया के अंत को लेकर एक चेतावनी भी जारी कर दी, जो थोड़ी चिंताजनक थी।

यूजर @darknesstimetravel नाम से टिकटॉक पर है। उसने एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि कुछ एलियंस प्रजातियां भविष्य में पृथ्वी पर आएंगी। उनका मकसद हमारे ग्रह को नष्ट करने का रहेगा। ऐसे में इंसानों को अपने आप को बचाने के लिए तैयार रहना चाहिए।
शख्स ने ये भी बताया कि वो टाइम ट्रैवलर है। साथ ही दुनिया कैसे खत्म होगी, ये बताना ही उसका मकसद है। अगले तीन महीने यानी अक्टूबर में वो आएंगे और उसी के साथ पृथ्वी का बुरा समय शुरू होगा।
यूजर ने बताया कि अक्टूबर में आने वाले एलियंस का नाम वैनगार्ड होगा, जो हमारा दोस्त रहेगा। उसके पीछे डिस्टेंट्स नाम के एलियंस आएंगे, जो हमारे दुश्मन रहेंगे। डिस्टेंट्स ने वैनगार्ड के ग्रह को तबाह कर दिया है और वो अब उसके पीछे पड़े हैं।
हालांकि बहुत से यूजर इस भविष्यवाणी को फर्जी बता रहे। एक यूजर ने लिखा कि तुम्हारे जैसे कुछ ने पिछले साल ही एलियंस के आने की बात कही थी, लेकिन अभी तक वो हमसे मिले नहीं। एक अन्य ने लिखा कि भाई तुम कहानी बहुत अच्छी बनाते हो, तुमको मार्वल्स की मूवी में स्टोरी लिखनी चाहिए।
क्या संभव है टाइव ट्रैवल?
मौजूदा वक्त में विज्ञान ने काफी प्रगति कर ली है, लेकिन अभी तक टाइम मशीन जैसी चीज का निर्माण नहीं हो पाया। कई लोग टाइम ट्रैवल की बात कहते हैं, लेकिन उनके पास कोई ठोस सबूत नहीं रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications