शख्स ने 13 सेकेंड में 10 अंडरवियर के साथ किया तगड़ा खिलवाड़, यूजर्स ने वीडियो देख जमकर लिए मजे, दिए ये रिएक्शन
unique record by wearing 10 underwear: गिनीज बुक एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो वही इंसान बना पाता है जो दुनिया से कुछ अलग करने की क्षमता रखता हो। लोगों ने आज तक ऐसे-ऐसे कारनामे कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जो सोचने में ही अजीब हों। हाल ही में इसी कड़ी में एक शख्स ने अंडरवीयर पहनने का रिकॉर्ड बनाया है वो भी सिर्फ चंद सेकेंड्स में।
जी हां! अब आपके मन में जाहिर तौर पर सवाल खड़ा हो रहा होगा कि चंद सेकेंड में तो अंडरवीयर कोई भी पहन सकता है। तो इस शख्स ने ऐसा करके रिकॉर्ड कैसे बना लिया। तो बता दें कि शख्स के पास बेहद की लिमिटेड समय था और इसी समय के अंदर उसे एक या दो नहीं बल्कि 10 अंडरवीयर पहनने थे।

इस शख्स का एक वीडियो भी गिनीज बुक की सोशल मीडिया साइट पर शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि शख्स के सामने ढेर सारे अंडरवीयर रखे हुए हैं और जितना वक्त उसे मिला हुआ है उसे उतने ही वक्त में 10 पहनने हैं।
शख्स अंडरवीयर ऐसे पहन रहा होता है मानो वो कोई इंसान नहीं बल्कि रोबोट हो। इसके बाद शख्स 13.03 सेकेंड में दस के दस अंडरवीयर पहनता है। क्लिप के कैप्शन में भी लिखा हुआ है- निकोलस मैनिंग द्वारा 10 जोड़ी अंडरपैंट पहनने का सबसे तेज समय 13.03 सेकेंड। वीडियो सामने आने के बाद लोग काफी हैरान हैं और खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।
हालांकि ऐसे लोगों की भी कोई कमी नहीं है, जो इस काम को चुटकियों में करने का दावा कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये काम तो मैं बड़े ही आराम से कर सकता हूं।
यहां देखें शख्स का वीडियो...
ये भी पढ़ें: चार बर्गर एक साथ खा सकता है ये शख्स, इतने बड़े माउथ गैप के चलते मिला है वर्ल्ड रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications