चार बर्गर एक साथ खा सकता है ये शख्स, इतने बड़े माउथ गैप के चलते मिला है वर्ल्ड रिकॉर्ड
largest mouth gape: इसहाक सबसे बड़े मुंह वाले टीनेजर बन चुके हैं। इससे पहले साल 2019 में 14 साल के लड़के ने ये सबसे बड़े मुंह वाले टीनेजर का रिकॉर्ड बनाया था। उसके मुंह का आकार 9.34 सेंटीमीटर था।

Biggest mouth Gap: ये दुनिया बड़े अजब गजब लोगों से भरी पड़ी है। कई लोग बहुत मोटे होते हैं तो कई बहुत पतले। कई बहुत छोटे होते हैं तो कई लोग बहुत ही लंबे। अपनी इन्हीं अजीबोगरीब प्रतिभा के चलते इन लोगों का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो जाता है। आपने दुनिया के लंबे और छोटे, या फिर पतले और मोटे इंसान के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने सबसे बड़े मुंह वाले शख्स के बारे में सुना है? आज हम आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बताएंगे, जिसका मुंह इतना बड़ा है कि ये एक बड़े संतरे को आराम से अपने मुंह में फिट कर सकता है। इतना ही नहीं ये चार बर्गर एक ही बारी में अपने मुंह में फिट कर सकता है।

एक शख्स का अपने बड़े मुंह के चलते गिनीज बुक में नाम दर्ज हुआ है। अमेरिका में रहने वाले इसहाक जॉनसन ने हाल ही में सबसे बड़े माउथ गैप का रिकॉर्ड बनाया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसहाक का मुंह बेसबॉल के आकार का माना जाता है। इतने बड़े मुंह वाला ये शख्स एक बड़ा संतरा और चार स्टैक्ड मैकडॉनल्ड्स के चीजबर्गर्स को आसानी से अपने मुंह में फिट कर सकता है। अपने बड़े मुंह और गिनीज बुक में नाम दर्ज होने को लेकर ये शख्स सुर्खियों में बना हुआ है।
हाल ही में इसहाक ने अपना मुंह 8.8 सेंटीमीटर तक खोला। अब गिनीज बुक में नाम दर्ज होने के बाद इसहाक के वीडियो को 74 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया है। ऐसे में अब वो एक मशहूर सिलेब्रिटी बन गया है। इसहाक ने रिकॉर्ड्स साइट को बताया कि कोई भी अद्भुत हो सकता है और किसी में भी प्रतिभा हो सकती है।

इसहाक अब सबसे बड़े मुंह वाले टीनेजर बन चुके हैं। इससे पहले साल 2019 में 14 साल के लड़के ने ये सबसे बड़े मुंह वाले टीनेजर का रिकॉर्ड बनाया था। उसके मुंह का आकार 9.34 सेंटीमीटर था। अब ऐसे में
गिनीज बुक की साइट के मुताबिक, मेरे परिवार और दोस्तों को हमेशा से ही पता था कि मेरा मुंह बहुत बड़ा है। 15 अप्रैल साल 2019 में महज 14 साल की उम्र में ही इसहाक का मुंह 9.34 सेमी नापा गया था। इसके बाद से ही लोग उन्हें बड़े मुंह के चलते जानते हैं। इसहाक उस वक्त ज्यादा फेमस हुए, जब अपने मुंह के ज्यादा गैप के चलते उन्होंने खिताब अपने नाम किया।












Click it and Unblock the Notifications