'बेजान' मूर्तियों के पास तस्वीर खिंचवा रहा था शख्स, अचानक स्टैचू में हरकत होने से बदहवास हुई हालत

अपनी मस्ती में स्टैचू के पास तस्वीर खिंचवा रहा शख्स उस वक्त बदहवास होकर दूर जा गिरा, जब उसके पास रखा स्टैचू हरकत करने लगा।

आपने कई जगह ह्यूमन स्टैचूज देखे होंगे। इन्हें देखते ही लोग इनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाने लगते हैं। भारत से ज्यादा इनका चलन विदेशों में हैं। विदेशों में काफी जगहों पर आपको ये स्टैचू देखने को मिलेंगे। लेकिन सोचिये अगर अचानक ये स्टैचू जिंदा हो जाए तो? आप अपनी ही धुन में इनके साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं और अचानक इनमें जान आ जाए, तो किसी के भी होश उड़ जाएंगे। ठीक ऐसा ही हुआ एक शख्स के साथ। अपनी मस्ती में ये शख्स स्टैचू के पास तस्वीर खिंचवा रहा था, लेकिन अचानक स्टैचू ने शख्स को पकड़ लिया। फिर उस आदमी की जो हालत हुई, वो देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

आराम से तस्वीर खिंचवा रहा था शख्स

आराम से तस्वीर खिंचवा रहा था शख्स

जब भी हम घू्मने जाते हैं, तो महान लोगों की विभूतियों या फिर ह्यूमन स्टैचूज के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं। इस शख्स ने भी कुछ ऐसा ही किया। दो स्टैचू के बीच बैठकर इस आदमी ने फोटो खिंचवानी चाही।

अचानक हरकत करने लगा स्टैचू

शख्स दूसरे स्टैचू के चेहरे पर हाथ रख रहा था कि तभी पीछे रखा स्टैचू हरकत करने लगा। जैसे ही उसने शख्स को पकड़ना चाहा, शख्स की हालत खराब हो गई और वो बेतहाशा भागने लगा। जब वो दूर जाकर गिर पड़ा, तब जाकर समझ आया कि आखिर माझरा क्या है।

डर के मारे हुआ बुरा हाल

डर के मारे हुआ बुरा हाल

दरअसल, स्टैचू बने ये लोग असली इंसान हैं, जो ह्यूमन स्टैचू बनकर बैठे होते हैं। इसके बाद ये मौका देखकर हरकत करते हैं। फोटो खिंचवा रहे आदमी को क्या ही पता था कि ये असली हैं। बेचारा इनके साथ अपनी कुछ तस्वीरें लेना चाह रहा था और उसकी डर के मारे हालत बुरी हो गई।

लोगों को पसंद आ रहा वीडियो

लोगों को पसंद आ रहा वीडियो

ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। बताते चलें कि ट्विटर पर इसे @Extremelol_ नाम से एक यूजर ने शेयर किया है। इसपर लाखों व्यूज आ चुके हैं।

हंसी नहीं रोक पाए लोग

हंसी नहीं रोक पाए लोग

लोग वीडियो देख खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि जिस तरह से वो शख्स भागा, मैं अपनी हंसी नहीं रोक पाया। कुछ लोगों ने कहा कि उसकी हार्टबीट बढ़ गई होगी।

लोगों ने बताया खतरनाक

लोगों ने बताया खतरनाक

कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने इस तरह के प्रैंक को खतरनाक बताया है। लेकिन बावजूद इसके, लोगों को ये वीडियो बेहद पसंद भी आ रहा है। वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लोगों की हंसी छूट रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+