9 घंटे तक चली ब्रेन सर्जरी, बेखौफ होकर सेक्सोफोन बजाता रहा मरीज, हैरान कर देगा वीडियो
रोम के डॉक्टरों ने दिमाग की एक जटिल सर्जरी की। 9 घंटे तक चली इस सर्जरी के दौरान मरीज सेक्सोफोन बजाता रहा।
कहते हैं कि इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। साइंस के क्षेत्र में दुनिया इतने आगे निकल चुकी है कि कई चीजों पर यकीन कर पाना बेहद ही मुश्किल है। इटली की राजधानी रोम के एक अस्पताल में डॉक्टर्स ने बेहद हैरान कर देने वाली सर्जरी की है। इस सर्जरी का पूरा प्रोसेस काफी हैरान कर देने वाला है। डॉक्टरों द्वारा की गई इस सर्जरी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसपर खूब रिएक्ट भी कर रहे हैं।

डॉक्टरों ने किया हैरान
रोम के डॉक्टरों ने हैरान कर देने वाला काम किया है। दरअसल, यहां एक 35 साल के जीजेड नाम के म्यूजिशियन की सर्जरी की गई। इस म्यूजीशियन को ब्रेन ट्यूमर था, जिसका तकरीबन 9 घंटों तक ऑपरेशन चला।
वीडियो देख रह जाएंगे हैरान
हैरान करने वाली बात है कि पूरे 9 घंटों तक चली सर्जरी के दौरान मरीज जागा रहा। डॉक्टर्स के मुताबिक भी मरीज का जागा रहना जरूरी था, ताकि सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया जा सके। ऐसे में डॉक्टर्स को जब पता चला कि शख्स म्यूजीशियन है, तो उन्होंने उसे सेक्सोफोन बजाते रहने के लिए कहा।

क्या बोले डॉक्टर?
सर्जरी करने वाले न्यूरोसर्जन डॉक्टर क्रिश्चियन ब्रोगना कहते हैं कि हर एक दिमाग यूनीक होता है। सर्जरी के दौरान जागा रहना जरूरी था क्योंकि इससे दिमाग में चल रहे फंक्शन्स का पता लगता रहता है।

सेक्सोफोन बजाता रहा मरीज
मरीज ने डॉक्टरों को बताया कि संगीत ही उनका सबसे पसंदीदा काम है। इसके बाद न्यूरोसर्जन ने उन्हें अवेक सर्जरी के लिए सेक्सोफोन बजाने की सलाह दी, जो सक्सेसफुल रही और डॉक्टर्स को मरीज के दिमाग की गतिविधियों के बारे में पता चलता रहा।

मरीज ने बजाया ये म्यूजिक
डॉक्टर ब्रोगना बताते हैं कि पूरी सर्जरी के दौरान म्यूजीशियन सेक्सोफोन बजाता रहा। मरीज ने 1970 की फिल्म लव स्टोरी का थीम सॉन्ग और इतालवी राष्ट्रगान बजाया।

सर्जरी से पहले हुई जांच
संगीत बजाने की वजह से मरीज के ब्रेन के फंक्शन का पता लगाने में बहुत सहूलियत मिली। डॉक्टर्स ने ये भी बताया कि ऑपरेशन करने से पहले मरीज के शरीर की कम से कम छह से सात बार जांच भी की गई।

सक्सेसफुल हुई सर्जरी
मरीज की ये जटिल सर्जरी अपने आप में बहुत ही बड़ी बात है। सर्जरी सफल रही और जल्द ही म्यूजीशियन को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई। डॉक्टर ने बताया कि ये सर्जरी काफी मुश्किल थी लेकिन सफल रही।












Click it and Unblock the Notifications