ट्रेन के दरवाजे के पास धक्का-मुक्की करते दिखे यात्री, वायरल हुआ मुंबई लोकल का VIDEO

Mumbai local chaos: मुंबई लोकल और दिल्ली मेट्रो के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। तेज रफ्तार मुंबई लोकल की बात करें तो यहां यात्रियों के झगड़ों के वीडियोज सामने आना आम बात है। लेकिन हालिया वीडियो में खुले दरवाजे के पास दो यात्री आपस में धक्का मुक्की करते नजर आ रहे हैं। जोखिम भरा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वायरल हुआ वीडियो
ऐसा शायद ही कभी हो कि मुंबई लोकल में बिना लड़ाई झगड़े या फिर धक्का-मुक्की के लोग यात्रा कर सकें। दरवाजा बंद होने के वक्त यात्रियों के बीच काफी लात घूंसे भी चलने लगते हैं।

Mumbai Local

यात्रियों के बीच हुई हाथापाई
वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के दरवाजे के सामने दो लोग बहस करते दिख रहे हैं। जल्द ही दूसरा यात्री एक शख्स की शर्ट का कॉलर पकड़ देता है और फिर दोनों के बीच हाथापाई जैसा दिखने लगता है। ऐसा लग रहा है कि यात्री गुस्से में दूसरे यात्री को ट्रेन से धक्का देकर बाहर फेंक देगा। पास बैठे अन्य यात्री हैरत भरी नजरों से इस लड़ाई को देखते हैं।

90 हजार ने देखा वीडियो
वीडियो को 90 हजार लोगों ने देखा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद चिंता जता रहे हैं। लोगों ने कहा कि मुंबई लोकल में इस तरह की घटनाएं हर किसी के लिए चिंताजनक हैं। एक यूजर ने कहा कि कई लोग मानते हैं कि मुंबई लोकल का माहौल काफी अच्छा है। एक और ने कहा कि हर लोकल ट्रेन में सही तरीके से सिटिंग अरेंजमेंट होना चाहिए।

एक और ने कहा कि यही सबसे अच्छा है कि दरवाजों के पास खड़े नहीं होना चाहिए। चाहे आपको एक दो स्टेशन ही आगे नहीं आना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+